सारंगपुर के पूर्व विधायक स्व. श्री कोठार की प्रतिमा का वर्चुअली अनावरण

Updated on 22-01-2023 06:30 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सरल, सहज, सहयोगी स्वभाव के धनी और जन-जन के नेता स्व. श्री अमर सिंह कोठार ने सारंगपुर क्षेत्र के विकास तथा जनसेवा में उल्लेखनीय कार्य किया। पाँच बार विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित होना, जनता का उनके प्रति विश्वास का प्रतीक था। उनके कुशल नेतृत्व और दूरदृष्टि के परिणामस्वरूप ही सारंगपुर क्षेत्र का चहुँमुखी विकास हो पाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान पूर्व विधायक स्व. श्री अमर सिंह कोठार की प्रतिमा के अनावरण तथा पार्क के लोकार्पण कार्यक्रम को निवास कार्यालय से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व. श्री कोठार की प्रतिमा का वर्चुअली अनावरण किया। सारंगपुर में कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री एवं राजगढ़ के प्रभारी डॉ. मोहन यादव, विधायक श्री कुंवर जी कोठार, पूर्व विधायक श्री रघुनंदन शर्मा, श्री हजारीलाल दांगी सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्व. श्री कोठार द्वारा क्षेत्र में गठित की गई बुनकर समितियाँ और 100 बिस्तरीय अस्पताल का निर्माण उन्हें स्थानीय लोगों की स्मृतियों में अमिट रूप से स्थापित रखेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नगरपालिका सारंगपुर द्वारा पार्क का नामकरण स्व. श्री अमर सिंह कोठार के नाम पर करने की सराहना की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.