ठग ने बैंक को 7.5 लाख की चपत लगाई:नकली चेक लगाकर वारदात को दिया अंजाम

Updated on 24-12-2022 05:19 PM

बैंक ऑफ इंडिया को बदमाश ने 7.50 लाख रुपए की चपत लगा दी। बैंक की इंदिरानगर शाखा में आठ दिन पूर्व हुई घटना गुरुवार को सामने आई। शातिर बदमाश ने ग्राहक का नकली चेक लगाकर वारदात की है। मामले में चिमनगंज मंडी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। बैंक रिकॉर्ड में ग्राहक की जगह ठग का मोबाइल नंबर दर्ज होने से स्टाफ शंका के घेरे में आ गया।

इंदिरा नगर निवासी पुष्पा गुप्ता का बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में अकाउंट है। बुधवार को उन्हें अपने खाते से 7.50 लाख रुपए निकालने का मैसेज आया, तो घबरा गईं। बैंक पहुंचीं, तो पता चला कि 13 दिसंबर को राशि निकाली गई है। उन्होंने चेक बुक बताकर किसी को चेक नहीं देने की शिकायत की। इस पर जांच हुई तो पता चला पुष्पा गुप्ता को जारी किए गए चेक में से एक भी चेक उपयोग नहीं किया गया।

शातिर ठग ने नकली चेक से निकाले 7.50 लाख

मामले में पुलिस ने छानबीन की तो शातिर ठग द्वारा नकली चेक महिला की हूबहू साइन कर ठगी करने का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि बैंक रिकॉर्ड में महिला की जगह ठग का मोबाइल नंबर लिखा था। मामले में शुक्रवार को बैंक अधिकारी चिमनगंज थाने पहुंचे और अज्ञात ठग के खिलाफ मामला दर्ज कराया। हालांकि, पुलिस का मानना है कि ठगी में बैंक स्टाफ की मिलीभगत हो सकती है।

इसके पहले भी 4.50 लाख की ठगी हो चुकी है

13 दिसंबर को सेठीनगर निवासी रेणी चाकौ के खाते का नकली चेक बनाकर आगर रोड बैंक की शाखा में लगाया था। चेक के जरिए ठग ने 3.10 लाख रुपए चिमनगंज पुलिस कॉलोनी निवासी एएसआई रमेश तोमर के खाते में ट्रांसफर किए थे। बाद में सेठीनगर शाखा से राहुल राठौर नामक युवक के द्वारा 4.60 लाख रुपए निकाल लिए थे। खाते से डेढ़ लाख रुपए निकाले जाने पर तोमर ने शिकायत की, तो मामला सामने आया था।

सेठीनगर के बैंक मैनेजर पूनम दूबे की शिकायत पर केस दर्ज कर माधवनगर पुलिस ने रुपए विड्रा करने वाले राहुल राठौर को पकड़ा। पता चला अज्ञात व्यक्ति ने राहुल को नौकरी पर रख उससे राशि निकल वाई और फरार हो गया। पुलिस को ठग के मथूरा का होने का पता चला,लेकिन उसका नाम या फोटो नहीं मिला।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.