
विदिशा : सदगुरू विजन सेंटर मील रोड़ पर स्व. श्री नारायण सदाशिव पिंगले सेंवा संस्थान द्वारा निशुल्क मोतियाबिंद शिविर का आयोजन वरिष्ठ समाजसेवी गणेशराम रघुवंशी के अथित्य में संपन्न हुआ। जिसमें सदगुरू नेत्र चिकित्सालय के नेत्र चिकित्सक डॉ. राजकरण वर्मा ने 147 मरीजों के नेत्र परीक्षण कर उन्हे नेत्र रोगों से बचाव एवं ऑपरेशन के पश्चात की जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बतलाया।
वरिष्ठ समाजसेवी रघुवंशी जी ने सदगुरू रणछोड दास जी की कृपा एवं आर्शीवाद से यह पुनीत कार्य पिछले साठ वर्षो से किया जा रहा है। जो कि अत्यन्त सराहनीय कार्य होकर मानव सेवा का अनूठा उदाहरण है।
शिविर में 147 मरीजों का नेत्र परीक्षण कर 37 मोतियाबिंद मरीजों को चिन्हीत कर ऑपरेशन हेतु नेत्र चिकित्सालय आनन्दपुर (लटेरी) भेजा गया। वही 27 मरीजों को चस्में के नम्बर निकालने की सलाह दी गई एवं 83 मरीजों को दवाईयों का वितरण किया गया। उपरोक्त जानकारी शिविर सहयोगी एवं समाजसेवी सुनीलबाबू पिंगले ने देते हुये कहा कि, आगामी दिनों में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में इसी तरह के शिविरों का आयोजन कर मरीजों को ऑपरेशन हेतु भेजा जावेगा। जिससे वे नेत्र रोगों से निजात पा सकंे। शिविर को सफल बनाने में महेन्द्र सिंह सूर्यवंशी, हेमन्त भंडारी, राजकुमार शर्मा, विवेक जैन, महाराजसिंह नारायण प्रसाद तिवारी आदि ने अपना सक्रीय सहयोग प्रदान किया।