फ्रांस की युवती बनी MP की बहू:25 परिजन को लेकर शादी करने आई

Updated on 01-12-2022 05:59 PM

सात समंदर पार मैं तेरे पीछे-पीछे आ गई... ये गाना आपने सुना ही होगा। मध्यप्रदेश में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। राजगढ़ के एक युवक से शादी करने के लिए सात समंदर पार कर एक प्रेमिका उसके पास आ गई। फ्रांस की इस युवती के साथ उसका पूरा परिवार आया। राजगढ़ के नीतेश और कनाडा की ओरियन ने सीहोर में हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए।

ऐसे हुई मुलाकात, पढ़िए...
नीतेश ने बताया कि 2013 में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए कनाडा गए थे। वहां उनकी मुलाकात फ्रांस की ओरियन से हुई। दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। दोनों ने जीवन भर साथ रहना तय किया। दोनों का परिवार भी शादी के लिए राजी हो गया। नीतेश राजगढ़ जिले के कुरावर के रहने वाले हैं। कुरावर में बड़ी होटल या रिसॉर्ट नहीं है। उन्होंने सीहोर के ग्रेसेस रिसॉर्ट में शादी करना तय किया। इससे पहले सोमवार को कुरावर में ही हल्दी-मेहंदी की रस्में हुईं।

शादी में फ्रांस से आए 25 मेहमान
नीतेश के भाई का कहना है कि ओरियन भारतीय संस्कृति में रुचि रखती है। उसे देखकर ऐसा नहीं लगता कि वो दूसरे देश से है। ओरियन के माता-पिता सहित 25 लोग फ्रांस से भारत आए हैं। फ्लाइट से सभी सोमवार दोपहर भोपाल पहुंचे। सभी मेहमान भोपाल के होटल में ठहरे और बुधवार को सीहोर में शादी की रस्मों में शामिल हुए।

सभी विदेशी मेहमानों का गेंदे के फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया। उन्हें खाने में मालवा का प्रसिद्ध व्यंजन दाल बाफले सर्व किया। शादी के रीति-रिवाजों को सभी बारीकी से देख रहे थे। सभी के लिए भारत आना और शादी में शामिल होना बहुत अच्छा अनुभव था।

...भारतीय संस्कृति से प्रभावित हुए विदेशी
शादी के बाद ओरियन बहुत खुश है। उन्होंने बताया कि वो पहली बार इंडिया आई है। पंडित जी ने विदेशी बहू को 7 वचन इंग्लिश में समझाए, ताकि वह हिंदू रीति रिवाज को जान सके। ओरियन के पिता जीन क्लाउड और मां कोरीना ब्लोतीन ने भी नीतेश के बुजुर्ग रिश्तेदारों से कन्यादान की रस्म के बारे में जानकारी ली। उनका कहना है कि भारतीय संस्कृति एक महान संस्कृति का प्रतीक है। उन्हें खुशी है कि बेटी के साथ-साथ वे भी इस संस्कृति से जुड़ने जा रहे हैं। ओरियन के माता-पिता ने बताया कि उनका परिवार भारतीय इतिहास किताबों को पढ़कर, टीवी पर देखकर, भारत के पौराणिक संस्थानों मंदिरों को देखकर यहां के संस्कृति से प्रभावित हुआ है।

नीतेश के पिता का कोरोना से हुआ था देहांत
नीतेश के पिता सतीश कुमार और ताऊ रामबाबू गर्ग की पहचान धार्मिक और मिलनसार व्यक्तियों के रूप में थी। दोनों भाइयों ने मिलकर सतीश कुमार रामबाबू फार्म नाम से बड़ी औद्योगिक संस्था खड़ी की थी। वर्ष 2021 में कोरोना से कुछ दिनों के अंतर से दोनों भाइयों का देहांत हो गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
Advt.