पढाई से लेकर दवाई तक सबको समान रूप से उपलब्ध करा रही है सरकार

Updated on 22-02-2023 05:59 PM

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामखेलावन पटेल ने कहा है कि राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिये समान रूप से काम कर रही है। जरूरतमंदों को पढ़ाई से लेकर दवाई तक उपलब्ध कराई जा रही है। राज्य मंत्री श्री पटेल सोमवार को सतना जिले की अमरपाटन क्षेत्र की ग्राम पंचायत खजूरी सुखनंदन में विकास यात्रा को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर स्थानीय जन-प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

राज्य मंत्री श्री पटेल ने विकास यात्रा के दौरान ग्राम आनंदगढ़ में 12 लाख 64 हजार रूपये लागत के नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया। राज्य मंत्री श्री पटेल ने हितग्राहियों को संबल, लाड़ली लक्ष्मी, आयुष्मान, पात्रता पर्ची नि:शुल्क राशन वितरित किये। राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा कि राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजना से निर्धन वर्ग के व्यक्तियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि विकास यात्रा का मकसद वंचित वर्ग को शासन की योजना का लाभ पहुँचाना है।

आमिन की विकास यात्रा में शामिल हुए सांसद

सतना सांसद श्री गणेश सिंह ग्राम आमिन की विकास यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में निकाली जा रही विकास यात्राएँ जनता की सेवा और भलाई के लिये हैं। उन्होंने स्थानीय जन-प्रतिनिधियों से विकास यात्रा में बढ़-चढ़ कर शामिल होने का आग्रह किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.