गांधीसागर फ्लोटिंग फेस्टिवल 1 फरवरी 2023 से

Updated on 21-01-2023 05:37 PM

गांधीसागर फ्लोटिंग फेस्टिवल मंदसौर में आने वाले पर्यटकों को एक अनूठा ग्लैंपिंग और एडवेंचर एक्टिविटीज का अनुभव देने के लिए पांच दिवसीय फ्लोटिंग फेस्टिवल 1 फरवरी 2023 से है। प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि यह अद्वितीय और अपनी तरह का पहला फ्लोटिंग फेस्टिवल है जिसमे लैंड, एयर और वाटर बेस्ड एडवेंचर एक्टिविटीज रहेगी।

महोत्सव 5 फरवरी तक चलेगा। उसके बाद 3 माह तक पर्यटकों के लिए टेंट सिटी (ग्लैंपिंग) और 6 माह तक एडवेंचर एक्टिविटीज जारी रहेगी। पर्यटकों के रिस्पॉन्स पर इसे बढ़ाया जा सकेगा।

गांधीसागर फ्लोटिंग फेस्टिवल प्रकृति प्रेमियों और साहसी लोगों के लिए एक शानदार त्यौहार है, जो उन्हें शहर की हलचल से दूर प्राकृतिक परिवेश में ले जाता है। फ्लोटिंग फेस्टिवल में फ्लोटिंग स्टेज, फ्लोटिंग मार्केट, बोट स्पा, बोट सफारी, लाइव संगीत और भी बहुत कुछ होगा। इसके अलावा, गांधीसागर जलाशय के पास कई रोमांचक साहसिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। गांधीसागर फ्लोटिंग फेस्टिवल में एडवेंचर के शौकीनों के साथ-साथ प्रकृति प्रेमियों को भी माँ प्रकृति की गोद में ग्लेमिंग का अनुभव मिलेगा। प्रत्येक लक्जरी टेंट को प्रीमियम सुविधाओं, मनोरम स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय व्यंजनों, इंडोर स्पोर्ट्स सम्मेलन सुविधाओं के साथ आरामदायक प्रवास सुनिश्चित करने के लिए सावधानीपूर्वक डिज़ाइन किया गया है। प्रकृति आधारित शिल्प के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए, क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की कार्यशालाएँ आयोजित की जाएंगी। यह पर्यावरण के अनुकूल शिल्प कौशल के बारे में जागरूकता और समझ को बढ़ावा देने का एक शानदार तरीका है।

"गांधीसागर फ्लोटिंग फेस्टिवल मध्यप्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने और रोजगार की नई संभावनाएँ पैदा करने के लिए शुरुआती 10 साल की पहल है। इस परियोजना के साथ, हमारा उद्देश्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों पर्यटकों को आकर्षित करना है, जिससे उन्हें मध्यप्रदेश के विभिन्न आकर्षण का अनुभव करने का मौका मिलेगा। हम राज्य के भीतर कई गंतव्यों की खोज कर रहे हैं, जिनमें सफल पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित होने की क्षमता है और इस दिशा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.