हिंदू महासभा के महासचिव बोले- गोडसे राष्ट्र के लिए आदर्श, उनका इतिहास छिपाया गया

Updated on 20-02-2023 05:40 PM

नर्मदापुरम में वीर गोडसे जिंदाबाद के नारे लगे। यहां अखिल भारत हिंदू महासभा के महासचिव ने कहा- निश्चित तौर पर गोडसे को इस राष्ट्र का आदर्श होना चाहिए। क्योंकि उनका मानना था कि राष्ट्र सर्वोपरि है। कार्यक्रम में नारे लगाते हुए कहा गया, 'अम्बाला से आई आवाज, वीर गोडसे जिंदाबाद'। दरअसल अम्बाला जेल में गोडसे को फांसी दी गई थी इसलिए नारे में अम्बाला का जिक्र किया गया। मामला इटारसी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन व स्वाभिमान सभा का है।

इस सम्मेलन का आयोजन रविवार को मेहरागांव रोड स्थित एक गार्डन में किया गया। इसमें संगठन के राष्ट्रीय महासचिव देवेंद्र पांडेय ने कहा कि नाथूराम गोडसे के इतिहास को छिपाया गया है। मैं चैलेंज करता हूं, जो लोग गोडसे को हत्यारा मानते हैं प्रमाणिकता के आधार पर प्रेस के सामने मुझसे बात करें। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि गोडसे हिंदू महासभा के कर्मठ नेता थे, जिन्होंने गांधी को पिता तुल्य माना था। उन्हें सिर्फ एक लाइन में हत्यारा कह देने से वो हत्यारे नहीं हो जाते।

गोडसे को होना चाहिए राष्ट्र का आदर्श

देवेंद्र पांडेय ने कहा कि विश्व में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं हुआ, जिसे सजा सुनाने के बाद जज ने अंतिम फैसला करते हुए त्यागपत्र दे दिया हो। निश्चित तौर पर गोडसे को इस राष्ट्र का आदर्श होना चाहिए। क्योंकि उनका मानना था कि राष्ट्र सर्वोपरि है। गोडसे ने इस बात को सिद्ध किया है, इसलिए गोडसे का नारा पहले भी लगाते थे, अब भी लगाते हैं और आगे भी लगाते रहेंगे

भोजशाला को मुक्त कराने निकलेगी यात्रा

पांडेय ने आगे बताया कि महासभा ने पहले राम मंदिर की लड़ाई लड़ी। अब मप्र के धार जिले में स्थित भोजशाला जो सरस्वती देवी का प्राचीन मंदिर है, उसे मुक्त कराने का संकल्प लिया गया है। भोजशाला की मुक्ति के लिए पूरे मप्र में अभियान चलाया जा रहा है। इसे पांच भागों में बांटा गया है। यात्रा आगर-मालवा स्थित मां बगलामुखी मंदिर, खंडवा के तुलजा भवानी मंदिर, सतना के मां शारदा देवी मैहर मंदिर, दतिया के मां पीताम्बरा देवी मंदिर और देवास के मां चामुंडा देवी मंदिर से प्रारंभ की जाएगी। यह सभी यात्राएं अलग-अलग जिलों से होते हुए धार में भोजशाला पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि इटारसी में जल्द यह यात्रा निकाली जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.