जीआई टैगिंग से प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को मिलेगी नई पहचान : कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री भार्गव

Updated on 12-01-2023 06:37 PM

मध्यप्रदेश के स्थानीय उत्पाद जीआई टैगिंग के माध्यम से अब अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में अपने नाम से जाने-पहचाने जा सकेंगे। इसके लिये आज इंदौर में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में भारत शासन, वस्त्र मंत्रालय की टेक्सटाईल कमेटी, मध्यप्रदेश संत रविदास हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम तथा नाबार्ड के बीच त्रिपक्षीय अनुबंध हुआ। लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री गोपाल भार्गव की उपस्थिति में यह अनुबंध हुआ। अनुबंध पर एमडी नाबार्ड श्री निरूपम मेहरोत्रा, अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन कुटीर एवं ग्रामोद्योग श्री मनोज खत्री, प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव और टेक्सटाईल कमेटी की ओर से श्री तपन राऊत ने हस्ताक्षर किये। प्रमुख सचिव कुटीर एवं ग्रामोद्योग श्री मनु श्रीवास्तव और टेक्सटाईल कमिश्नर भारत सरकार सुश्री रूप राशि भी उपस्थित थी।

कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने कहा कि जीआई टैगिंग के माध्यम से प्रदेश के स्थानीय शिल्पकारों और बुनकरों के उत्पादों को नई पहचान और राष्ट्रीय के साथ अंतर्राष्ट्रीय मार्केट उपलब्ध हो सकेगा।

आज हुए अनुबंध के अनुसार टेक्सटाईल कमेटी द्वारा जीआई टैगिंग के लिये उत्पादों का चिन्हांकन एवं प्रचार-प्रसार किया जायेगा। नाबार्ड इन उत्पादों के लिये वित्तीय व्यवस्था करेगा। इन कार्यों में कुटीर एवं ग्रामोद्योग स्थानीय शिल्पियों के साथ समन्वय स्थापित कर मध्यप्रदेश के उत्पादों का संरक्षण और प्रचार-प्रसार करेगा।

नांदना प्रिंट और पंजादरी को मिलेगा जीआई टैग

इन्वेस्टर्स समिट के दौरान तारापुर जिला नीमच के नांदना प्रिंट एवं जोबट जिला अलीराजपुर की पंजादरी को जीआई टैगिंग प्रदान करने के प्रस्ताव पर टेक्सटाईल कमेटी भारत सरकार और मध्यप्रदेश संत रविदास हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम द्वारा हस्ताक्षर किये गये। साथ ही प्रदेश में अपनी अलग पहचान बना चुके रिटेल चाय आउटलेट ‘‘चाय सुट्टा बार’’ और प्रजापति समाज के मध्य अनुबंध किया गया। सुट्टा बार की ओर से श्री अभिनव दुबे, श्री पूरनलाल प्रजापति और श्री हेमंत प्रजापति ने हस्ताक्षर किये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.