गिल और कोहली इंदौर पहुंचे, बाकी खिलाड़ी शाम तक आएंगे; प्रैक्टिस सेशन कल

Updated on 25-02-2023 11:41 PM

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मुकाबला एक मार्च से होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस मुकाबले के लिए भारतीय खिलाड़ियों इंदौर पहुंचने लगे हैं। शनिवार दोपहर तक पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और टॉप ऑर्डर बल्लेबाज शुभमन गिल इंदौर पहुंचे। शाम तक शेष खिलाड़ी भी पहुंच जाएंगे, क्योंकि रविवार दोपहर को टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन है।

गिल कर सकते हैं ओपनिंग
शुरुआती दो टेस्ट में टीम इंडिया के ओपनर केएल राहुल खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। उन्होंने पिछली तीन पारियों में महज 18 रन ही बनाए हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इंदौर टेस्ट में केएल राहुल की जगह शुभमन गिल कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं।

रविवार को आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम
मिली जानकारी के अनुसार, ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ी रविवार को इंदौर पहुंच जाएंगे। कप्तान पैट कमिंस और डेविस वार्नर सहित टीम के 6 खिलाड़ी चोट व अन्य कारणों से स्वदेश लौट चुके हैं। ऐसे में टीम का दारोमदार स्टीव स्मिथ, मार्नश लाबुशेन और नाथन लायन के कंधों पर होगा। वहीं, तेज गेंदबाजी की कमान मिचेल स्टार्क के हाथों में होगी।

2-0 की बढ़त पर है टीम इंडिया
4 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 2-0 की बढ़त पर है। उसने पहला टेस्ट पारी और 132 रन और दूसरा टेस्ट 6 विकेट से जीता।

इंदौर में नजर आता है क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह
देखा जाए तो इंदौर में पिछले कुछ ही महीनों में अलग-अलग फॉर्मेट के मैच हो चुके हैं। इसमें T-20, वन-डे मैच शामिल है। अब 1 मार्च से टेस्ट मैच होने जा रहा है। इंदौर की बात करें तो होलकर स्टेडियम में होने वाले मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिलता है। T-20 और वन-डे मैच में भी क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह नजर आया था। टेस्ट मैच को लेकर भी उम्मीद जताई जा रही है कि बड़ी संख्या में दर्शक मैच देखने स्टेडियम पहुंचेंगे।

रविवार को दोपहर के सत्र में नेट प्रैक्टिस
बताया जा रहा है कि टीम इंडिया के खिलाड़ी रविवार को दोपहर के सत्र में नेट प्रैक्टिस करने के लिए होलकर स्टेडियम पहुंचेंगे। करीब 1.45 बजे से टीम इंडिया के खिलाड़ी प्रैक्टिस करेंगे। इधर, दूसरी तरफ मैच को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। होलकर स्टेडियम के बाहर रेसकोर्स रोड पर भी बैरिकेड्स के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को चाक चौबंद किया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.