मोबाइल पर गेम खेलते कुएं में गिरी बच्ची, मौत:ग्रामीण नहीं दिखा सके मासूम को बचाने की हिम्मत

Updated on 02-12-2022 05:03 PM

शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र में एक आठ साल की बच्ची मोबाइल में गेम खेलते-खेलते कुएं में जा गिरी। बच्ची को कुएं में गिरता कुछ ग्रामीणों ने देख लिया था। ग्रामीण भागकर कुएं पर पहुंचे, ग्रामीणों को कुएं के अंदर मोबाइल की रोशनी दिखाई दी।

देखते ही देखते पूरा गांव कुएं पर इक्ट्ठा हो गया। कुएं में 20 फीट तक पानी भरा हुआ था, इसलिए लोग कुएं में उतरने की हिम्मत नहीं कर पा रहे थे। थोड़ी देर बाद कुएं में अंधकार छा गए, कुएं के अंदर दिखाई देने वाली रोशनी बुझ गई।

बच्ची के कुएं में गिरने की सूचना सुरवाया थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद कुएं में से मासूम बच्ची के शव को बरामद कर लिया।

मोबाइल ने ली बच्ची की जान

जानकारी अनुसार सुरवाया थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम गड़ीबरोद मे भोला सरदार की 8 वर्षीय बालिका गुड्डी मोबाइल लेकर गेम खेल रही थी। वो मोबाइल गेम में इतनी तल्लीन हो गई की उसे और कोई सुध ही नहीं रही। गुड्डी चलते चलते पास ही स्थित कुएं में जा गिरी।

पीछे से ग्रामीण बचाने कूदता तो बच सकती थी जान

बच्ची को कुएं में गिरता ग्रामीणों ने देख लिया था पर उसे बचाने कोई भी ग्रामीण कुएं में पीछे से नहीं कुदा। जबकि कुएं में पानी था ऐसे में अगर कुएं के पास खड़े होकर तमाशा देख रहे किसी भी ग्रामीण ने कुएं में छलांग लगाने की जहमत दिखाई होती तो बच्ची की जान बच सकती थी।

कांटा डालकर कुएं से निकाला बच्ची का शव

मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं में गिरी बच्ची को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। थाना प्रभारी सुरवाया रामेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मोबाइल पर गेम खेलते हुए एक बच्ची कुएं में गिर गई थी पुलिस ने करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद कुएं में कांटा डालकर बच्ची के शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
Advt.