तेल, प्राकृतिक गैस एवं पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में मध्यप्रदेश में निवेश एवं उत्पादन की संभावनाओं की जी.आई.एस. के सेशन में निवेशकों को दी गयी जानकारी

Updated on 12-01-2023 06:23 PM

मध्यप्रदेश की स्थिति, भूमि, बिजली और पानी की प्रचुरता इसे निवेश के लिए एक आदर्श स्थान बनाती है। विंध्य बेसिन और समृद्ध सीबीएम संसाधनों के आगामी व्यावसायीकरण के साथ, प्रदेश भारत के ऊर्जा मानचित्र पर अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार है। बढ़ती जनसंख्या और शहरीकरण के साथ विकासशील औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र गैस वितरण और नेटवर्किंग के लिए मध्यप्रदेश अपार अवसर प्रदान करता है। देश की 50% आबादी तक राज्य की पहुँच है, जो रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल उत्पादों के लिए तैयार बाजार उपलब्ध कराता है। इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में इन्वेस्ट मध्यप्रदेश - ग्लोबल इंवेस्टर समिट के समानांतर सेशन में निवेशकों को तेल, प्राकृतिक गैस एवं पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में निवेश के नए अवसरों एवं क्षेत्र संबंधी औद्योगिक गतिविधियों की संभावनाओं की जानकारी दी गयी।

प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री संजय कुमार शुक्ला ने सेशन में उपस्थित देश एवं विदेश के विभिन्न स्थलों से समिट में आये निवेशकों, उद्योगपतियों एवं औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को बताया कि मध्यप्रदेश कोल बेड मीथेन (CBM) के उत्पादन में देश में शीर्ष पर है। मध्यप्रदेश में पेट्रोलियम प्रोडक्ट पाइप लाइन का वृहद नेटवर्क है जो अनुलग्नक औद्योगिक गतिविधियों की स्थापना में सहायक है। श्री शुक्ला ने कहा कि मध्यप्रदेश, भारत की ऊर्जा सुरक्षा एवं ऊर्जा आत्म-निर्भरता सुनिश्चित करने के लिए यहाँ उपलब्ध प्राकृतिक संस्थानों के सुनियोजित एवं सहज दोहन के लिये सतत प्रयास कर रहा है। प्रमुख सचिव श्री शुक्ला ने एथनॉल ब्लेंडिंग क्षेत्र में प्रदेश में कच्चे माल की प्रचुर उपलब्धता और निवेशकों, औद्योगिक संस्थानों को प्रदान की जाने वाली रियायत, सब्सिडी एवं प्रोत्साहन की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने के साथ ग्रीन ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में भी राज्य शासन उद्योगों एवं निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिला कर आगे चलने के लिये तत्पर है।

वेनेज़ुएला के भारतीय दूतावास के राजनयिक श्री अल्फ़्रेडो केल्डेरा गज़मेन द्वारा वेनेज़ुएला में उपस्थित जीवाश्म संसाधनों, प्राकृतिक गैस, क्रूड आयल सहित अन्य खनिज संसाधनों के दोहन की नीतियों की संक्षिप्त जानकारी दी गयी।

एडीजी, डायरेक्टोरेट जनरल हाइड्रोकार्बन डॉ आनंद गुप्ता ने मध्यप्रदेश हाइड्रोकार्बन खनिज ब्लॉक की खोज एवं मानेटाइज़ेशन संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश कोल बेड मीथेन (CBM) के उत्पादन में शीर्ष पर है। शीघ्र ही इस उत्पादन में 10 गुना वृद्धि होगी। डॉ गुप्ता ने कहा कि हाइड्रोकार्बन क्षेत्र में मध्यप्रदेश में 2 बिलियन डॉलर निवेश की क्षमता है। उन्होंने कहा कि शासन की सकारात्मक मंशा एवं उत्कृष्ट प्रशासनिक व्यवस्था के फलस्वरूप हाइड्रोकार्बन की खोज एवं उत्पादन चालू करने की प्रक्रिया की अवधि 7 वर्ष से घट कर अब 2 वर्ष हो गयी है। सीएमडी ईआईएल श्रीमती वर्तिका शुक्ला द्वारा हाइड्रोकार्बन क्षेत्र में मध्यप्रदेश की क्षमताओं एवं विशेषताओं की जानकारी दी गयी।

निदेशक रिफाइनरीज बीपीसीएल श्री संजय खन्ना, कार्यकारी निदेशक गेल इंडिया लिमिटेड श्री सुनीत वर्मा, चेयरमेन थिंकगैस श्री अमिताभ सेन गुप्ता द्वारा मध्यप्रदेश शासन एवं प्रशासन द्वारा सतत प्रदान किए जा रहे सहयोग को रेखांकित करते हुए उनके संस्थानों की औद्योगिक गतिविधियों एवं आगामी निवेश की जानकारी दी गयी। श्री संजय खन्ना ने बताया कि शीघ्र ही बीना रिफाइनरी की वर्तमान क्षमता को 7.8 MMTPA से बढ़ा कर 11.5 MMTPA किया जाएगा। सेशन में उपस्थित उद्योगपतियों, निवेशकों की जिज्ञासाओं का उपस्थित अतिथियों द्वारा समाधान किया गया। सेशन का संचालन कार्यकारी निदेशक सिग्नेट इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड श्री सौरभ सांगला द्वारा किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.