पुलिस थानों में दें साइन लेंग्वेज की बेसिक ट्रेनिंग : नि:शक्तजन आयुक्त श्री रजक

Updated on 04-03-2023 05:19 PM

नि:शक्तजन कल्याण आयुक्त श्री संदीप रजक ने कहा है कि दिव्यांग अपना पक्ष खुद रख सकें इसके लिए प्रदेश के सभी थानों में साइन लेंग्वेज की बेसिक ट्रेनिंग कराई जाये। सभी थानों में दो व्हील चेयर, रेम्प, रेलिंग और ब्रेल साइनेज की व्यवस्था भी सुनिश्चित हो। श्री रजक ने यह बात जबलपुर में केंट थाना के निरीक्षण के दौरान कही। उन्होंने कहा है कि विभिन्न श्रेणी के दिव्यांगजन विशेष रूप से बौद्धिक दिव्यांगजन के साथ घटित होने वाली घटनाओं के प्रति पुलिस विशेष संवेदनशीलता के साथ काम करे। सभी श्रेणी के दिव्यांगजन से संबंधित प्रशिक्षण से दिव्यांग महिलाएँ अपनी शिकायत बेहतर ढंग से रख सकेंगी।

श्री रजक ने नवनिर्मित जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र का निरीक्षण भी किया। भवन में सीसीटीवी कैमरा और लिफ्ट सुविधा के लिए केन्द्र शासन की सिपडा योजना में प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में प्रत्येक सोमवार को होने वाले मेडिकल बोर्ड में डीडीआरसी के विषय-विशेषज्ञ अवश्य उपस्थित रहें। उन्होंने दिव्यांगजन को ट्रायसिकिल और कान की मशीन का वितरण किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.