ग्लोबल इनवेस्टर समिट में दो दिन में होंगे 19 सत्र

Updated on 10-01-2023 11:05 PM

इंदौर में 11 एवं 12 जनवरी को होने वाले ग्लोबल इनवेस्टर समिट में विभिन्न विषय पर 19 समानांतर सत्र होंगे। इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में इन सत्रों में देश-विदेश के निवेशक शामिल होंगे।

दो दिवसीय ग्लोबल इनवेस्टर समिट का शुभारंभ 11 जनवरी को सुबह 11 बजे होगा। इसके बाद समानांतर सत्र होंगे। पहले दिन दोपहर 2 बजे से 5 समानांतर सत्र होंगे। यह सत्र एग्रीकल्चर, फूड एण्ड डेयरी प्रोसेसिंग, फार्मास्युटिकल और हेल्थ केयर, नेचुरल गैस एण्ड पेट्रो केमिकल्स सेक्टर में अवसर, रिन्यूवल एनर्जी विषय पर होंगे। इसी दिन दोपहर 3 बजे से टेक्सटाईल और गारमेंट विषय पर विशेष सत्र भी होगा।

समिट के पहले दिन ही शाम 4 से 5:30 बजे तक आई.टी., पर्यटन, लॉजिस्टिक एण्ड वेयर-हाउसिंग, अर्बन एरिया में इन्फ्रा-स्ट्रक्चर डेव्हलपमेंट विषय पर सत्र होंगे। विशेष सत्र ऑटो मोबाइल एण्ड ऑटो कम्पोनेंट विषय पर होगा। यह सत्र शाम 4:30 से 6 बजे के बीच होगा।

समिट के दूसरे दिन निवेश के विभिन्न विषय पर सत्र होंगे। सुबह 11 से दोपहर 12 बजे के बीच मध्यप्रदेश से निर्यात की संभावनाएँ, सामाजिक बुनियादी ढाँचे के विकास के लिये वित्तीय सहायता, एक्सेस मध्यप्रदेश कम्पलीट बिजनेस साल्यूशन और इण्डिया तथा इज़राइल, यूएसए और यूएई (12 यू 2) समूह साझा निवेश पर चर्चा होगी। इसी दिन दोपहर 12:15 बजे से अगले समानांतर सत्र होंगे, जिनमें प्रमुख रूप से भारत की 5 ट्रिलियन की इकॉनामी में मध्यप्रदेश का योगदान, एयरो स्पेस और डिफेंस, भारत में मैन्युफैक्चरिंग को गति देने में मध्यप्रदेश का योगदान और शिक्षा और कौशल विकास पर निवेशकों के बीच चर्चा होगी। दूसरे दिन दोपहर 2 से 3 बजे के बीच विशेष सत्र में मध्यप्रदेश में स्टार्ट-अप के लिये अनुकूल वातावरण पर चर्चा होगी।

ग्लोबल इनवेस्टर समिट का समापन सत्र दूसरे दिन 11 जनवरी को ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में दोपहर 3 बजे से होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.