जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय का इतिहास स्वर्णिम : कृषि मंत्री श्री पटेल

Updated on 16-02-2023 05:20 PM

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल आज जबलपुर के जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के 16वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का इतिहास स्वर्णिम रहा है। मध्यप्रदेश के सबसे पुराने जबलपुर कृषि विश्वविद्यालय ने कृषि संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है। दीक्षांत समारोह में कुलपति, प्राध्यापक, कृषि वैज्ञानिक, और विद्यार्थी मौजूद रहे।

कृषि मंत्री श्री पटेल ने दीक्षांत समारोह में शामिल सभी मेधावी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की उन्नत कृषि और प्रदेश को लगातार मिलने वाले कृषि कर्मण पुरस्कारों में जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय का अहम योगदान है। यहाँ अध्ययन करने वाले सभी विद्यार्थी स्वयं को गौरवान्वित समझें कि वे उत्कृष्ट और बेहतर संस्थान में अध्ययन कर रहे हैं। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालय में अध्ययन के साथ ही सांस्कृतिक, खेलकूद और व्यक्तित्व विकास के लिये भी समुचित प्रयास किये जाते हैं, जिसकी ख्याति पूरे देश में व्याप्त है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय देश के विकास में एक नई इबारत लिख रहा है। यहाँ के विद्यार्थी दीक्षित होने के बाद उन्नत कृषि में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। मंत्री श्री पटेल ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में विश्वविद्यालय के विद्यार्थी कृषि क्षेत्र में आने वाली समस्या एवं चुनौतियों का हल ढूँढने में भी समर्थ रहेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.