स्वास्थ्य क्षेत्र में सुविधाओं के विस्तार के लिए शासकीय के साथ निजी पहल भी आवश्यक

Updated on 05-01-2023 03:53 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जीवन में स्वस्थ शरीर की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि हम स्वस्थ है तो अपने सभी लक्ष्य प्राप्त करने के लिए समर्पित भाव से निरंतर प्रयास कर सकते हैं। बीमार होते ही अस्पताल हमारी आवश्यकता और सबसे बड़ी प्राथमिकता बन जाता है। राज्य सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में विस्तार के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। फिर भी इस क्षेत्र में निजी क्षेत्र के उद्यमियों को पहल करने की भी बहुत आवश्यकता है। भोपाल में आरंभ अपोलो सेज अस्पताल, सेवा और बेहतर इलाज के नये कीर्तिमान स्थापित करेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान भोपाल के बावड़िया कला क्षेत्र में निर्मित अपोलो सेज अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों का यह प्रयास होना चाहिए कि इस अस्पताल से कोई भी गरीब निराश नहीं जाए। हमारी कोशिश यह हो कि जो भी व्यक्ति अस्पताल आया है उसे पूर्ण स्वास्थ्य लाभ और संतुष्टिदायक सेवा प्राप्त हो। सेवा-भाव के साथ अस्पताल का संचालन सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान को सेज ग्रुप के चेयरमेन इंजीनियर श्री संजीव अग्रवाल ने अस्पताल भवन का अवलोकन करवाया तथा उपलब्ध कराई जा रही विशेषज्ञ सेवाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान को सेज ग्रुप की ओर से स्मृति-चिन्ह भेंट किया गया।

उद्घाटन कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग, सहकारितालोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, श्रीमती कृष्णा गौर, श्री शैलेन्द्र जैन और भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय उपस्थित थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.