विकास कार्यों के लिये समुचित राशि प्रदान कर रही है सरकार : गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

Updated on 22-02-2023 05:45 PM

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि राज्य सरकार जन-जन के विकास के लिये कृत-संकल्पित है। उन्होंने कहा कि सभी के विकास में धन की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। सरकार विकास कार्यों के लिये पर्याप्त मात्रा में धन राशि उपलब्ध कर रही है। मंत्री डॉ. मिश्रा ने मंगलवार को दतिया जिले के 8 गाँव में विकास यात्रा कर 55 लाख रूपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। विकास यात्रा का गाँव-गाँव में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने ग्राम सुनार, सेवनी, सोनागिर, समरोली, महेबा, मुरेरा, रिछारी और विजयपुर में विकास यात्राएँ कर जनता को सरकार द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योजनाओं से प्रत्येक पात्र व्यक्ति को लाभान्वित किया जायेगा। सरकार इसके लिये विकास यात्राओं में आवेदन-पत्र लेकर स्वीकृति-पत्र भी प्रदान कर रही है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार सभी वर्गों के विकास के लिये विभिन्न कल्याणकारी योजनाएँ संचालित कर लाभान्वित करने का कार्य कर रही है। डॉ. मिश्रा ने ग्रामीणों को लाड़ली बहना योजना, मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, किसान सम्मान-निधि, लाड़ली लक्ष्मी योजना, आयुष्मान भारत, वृद्धावस्था पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना इत्यादि की जानकारी दी।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने विकास यात्रा में 40 लाख 16 हजार रूपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और 14 लाख 72 हजार रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। गत दिवस डॉ. मिश्रा ने नगर विकास यात्रा करते हुए नगरपालिका दतिया के वार्ड क्रमांक-26, 27, 29 और 30 में हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.