केवल अधो-संरचना निर्माण ही नहीं, लोगों की ज़िंदगी बदलने का काम कर रही है सरकार : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 14-02-2023 05:07 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार केवल अधो-संरचना निर्माण का कार्य ही नहीं, बल्कि लोगों की ज़िंदगी को बेहतरी बनाने का कार्य भी कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजवाड़ा और गोपाल मंदिर में हुए काम से इन ऐतिहासिक इमारतों का गौरव वापस आया है। विदेशी मेहमान भी इसे देख कर भारतीय विरासत को दाद दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज इंदौर में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत राजवाड़ा एवं गोपाल मंदिर परिसर में स्मार्ट सिटी इंदौर के 46 करोड़ रूपये के तीन कार्यों का लोकार्पण एवं 113 करोड़ रूपये के तीन कार्यों का भूमि-पूजन किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेक हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी एवं सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ग का कल्याण ही हमारी प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना के बाद अब लाड़ली बहना योजना प्रदेश में शुरू की जा रही है। योजना में निम्न और माध्यम वर्ग की महिलाओं को हर माह 1000 रुपये दिये जाएँगे। योजना में पात्र महिलाओं का चयन विकास यात्रा की समाप्ति के बाद शुरू किया जायेगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इंदौर अद्भुत शहर है। शहर के विकास में जिन्होंने अपनी दुकान की कुछ भूमि दी है उनके लिये नये निर्माण की अनुमति और शुल्क की प्रकिया को सरल बनाया जायेगा। इंदौर आईटी, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता आदि क्षेत्र में अव्वल आने वाला अद्भुत शहर है। नये ट्रेफ़िक मैनेजमेंट सिस्टम से इंदौर शहर यातायात के क्षेत्र में भी अग्रणी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास यात्राएँ निरंतर जारी हैं। विकास कार्यों के लोकार्पण, शिलान्यास के साथ जन-कल्याण का महायज्ञ पूरे प्रदेश में चल रहा है। विकास यात्राओं को जनता का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। अलग-अलग नवाचार हो रहे हैं, परिणामस्वरूप यात्रा बहुआयामी और बहुउपयोगी हो गई है।

विधायक श्री आकाश विजयवर्गीय ने विधानसभा क्षेत्र में किए विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में यहाँ के स्कूल प्राइवेट स्कूल को मात करेंगे। क्षेत्र में अंडर ग्राउंड बिजली केबल बिछाई जाएगी। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को मध्यप्रदेश का वैभव लौटाने वाला निरूपित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से ही राजवाड़ा और गोपाल मंदिर का वैभव लौटाने का काम हुआ है।

प्रारंभ में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने माँ अहिल्या की प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। उन्होंने गोपाल मंदिर में दर्शन के बाद राजवाड़ा में हुए विकास कार्यों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने कन्या-पूजन भी किया। जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी और सुश्री कविता पाटीदार, विधायक, आईडीए अध्यक्ष श्री जयपाल चावड़ा सहित जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.