सरकार सेवाभावी स्वास्थ्य संस्थाओं को दानदाताओं के बराबर धनराशि देगी :मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 06-02-2023 05:02 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सेवाभावी स्वास्थ्य संस्थाओं में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिये दानदाताओं द्वारा दी जाने वाली सहयोग राशि के बराबर राज्य सरकार भी धनराशि उपलब्ध करायेगी। इसके लिये विशेष नियम बनाए जायेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान रविवार को ग्वालियर में आरोग्यधाम चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र के स्थापना दिवस एवं संस्थान की कैथ लेब और चिकित्सा वाहन सेवा के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल सभागार में हुए समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र सेवा प्रमुख श्री प्रदीप खाण्डेकर ने की। केन्द्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी, आरोग्यधाम संस्थान में कैथ लेब की स्थापना के लिये 2 करोड़ की राशि दान में देने वाले एमडी इंटरटेन टेली प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री मनीष सिंघल सहित आरोग्यधाम न्यास के अन्य पदाधिकारी मंचासीन थे। जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, पूर्व मंत्री श्री लाल सिंह आर्य, इटावा विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया सहित न्यास से जुड़े सेवाभावी सदस्य एवं नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि तराणेकर स्मृति सेवा न्यास द्वारा संचालित आरोग्यधाम संस्थान वर्तमान युग में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिये संजीवनी है। उन्होंने कहा कि हृदय रोग के इलाज के लिये कैथ लैब शुरू कर इस न्यास ने पुण्य का काम किया है। उन्होंने कहा कि सभी काम केवल सरकार नहीं कर सकती। सरकार और समाज का साझा कर्त्तव्य है कि आरोग्यधाम जैसे प्रकल्प खड़ा करने में अपना योगदान दें। श्री मनीष सिंघल ने आरोग्यधाम में कैथ लेब की स्थापना के लिये 2 करोड़ रूपए दान में देकर इस दिशा में सराहनीय कदम बढ़ाया है। सरकार ऐसे कामों में अपना भरपूर योगदान देगी। श्री चौहान ने कहा कि आरोग्यधाम संस्थान समर्पण भाव से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद मरीजों की सेवा कर रहा है। उन्होंने आरोग्यधाम प्रकल्प खड़ा करने में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े श्री अनिल ओक के योगदान को विशेष रूप से रेखांकित कर उनको धन्यवाद व्यक्त किया।

केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र बड़े व्यापक हैं। निजी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग के बिना सभी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ मुहैया कराना अत्यंत मुश्किल होता है। निजी क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाएँ अधिक खर्चीली होती हैं। इसलिए जब स्वयंसेवी संस्थाएँ इस दिशा में आगे आती हैं तो आरोग्यधाम जैसी संस्थाएँ बनती हैं, जो कम से कम शुल्क में जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने का काम करती हैं। उन्होंने कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर एवं आरोग्यधाम जैसी संस्थाएँ संचालित कर समाज की सेवा की जा रही है। श्री तोमर ने कहा कि श्री मनीष सिंघल जैसे दानदाताओं की मदद से सेवाभावी संस्थाएँ आगे बढ़ पाती हैं। उन्होंने आरोग्यधाम में कैथ लेब के रूप में नया आयाम जुड़ने की सभी को बधाई दी। साथ ही इस प्रकल्प को खड़ा करने में श्री अनिल ओक द्वारा समर्पण भाव से किए गए काम का विशेष उल्लेख किया।

केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आरोग्यधाम संस्थान समाज सेवा का उल्लेखनीय उदाहरण है। संस्थान नर सेवा से नारायण सेवा की अवधारणा को साकार कर रहा है। संस्थान जिस सेवाभाव से पिछले एक दशक से भी अधिक समय से न स्वास्थ्य सेवाएँ दूर-दराज के गाँव तक लोगों को प्रदान कर रहा है, वह अत्यंत सराहनीय है। श्री सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर में स्वास्थ्य, शिक्षा और अधो-संरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि ग्वालियर पूरे देश में अग्रणी शहर बने। श्री सिंधिया ने भी दानदाता श्री मनीष सिंघल और आरोग्यधाम संस्थान की स्थापना में योगदान देने वाले श्री अनिल ओक के समर्पण भाव को सराहा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र सेवा प्रमुख श्री प्रदीप खाण्डेकर ने कहा कि समाज के अंदर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएँ उचित शुल्क पर मिलनी चाहिए। आरोग्यधाम द्वारा समर्पण भाव से यह काम किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सेवाभावी स्वास्थ्य संस्थाओं की मदद के लिये की गई घोषणा की सराहना की।

अतिथियों ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया। समापन राष्ट्रगीत वंदे-मातरम् के गायन से हुआ। संचालन न्यास के सदस्य श्री मधुसूदन सिंह भदौरिया ने किया। श्री सुरेश गुप्ता ने आभार माना।

कैथ लेब और वार्डों में पहुँचकर मरीजों से मिले

मुख्यमंत्री श्री चौहान आरोग्यधाम चिकित्सालय भी पहुँचे। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर और श्री सिंधिया, सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर और मध्य क्षेत्र सेवा प्रमुख श्री प्रदीप खाण्डेकर के साथ भगवान धनवंतरि की पूजा-अर्चना कर कैथ लेब का लोकार्पण कर जायजा भी लिया। उन्होंने चिकित्सालय के वार्ड में मरीजों से चर्चा की और स्वास्थ्य सेवाओं को सराहा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.