राज्यपाल श्री पटेल ने गणतंत्र का उत्सव लोकरंग का किया शुभारंभ

Updated on 27-01-2023 04:55 PM

     राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने गणतंत्र का उत्सव 'लोकरंग' में साहित्यकारों को राष्ट्रीय सम्मान से विभूषित किया। गणतंत्र दिवस समारोह के विजेताओं को पुरस्कृत किया। संस्कृति विभाग के द्वारा तैयार किये गये एप का डिजीटली लोकार्पण किया। राज्यपाल श्री पटेल ने दीप प्रज्ज्वलन कर 'लोकरंग' उत्सव का शुभारंभ किया।  उन्होंने रविन्द्र भवन में कलात्मक दीपों की प्रदर्शनी 'अभ्यर्थना' का अवलोकन किया। इस अवसर पर जनजातीय जीवन और शिल्प कला की जीवंत प्रस्तुतियों का भी प्रदर्शन किया गया था। राज्यपाल ने विमुक्त एवं घुमंतू विषय पर केन्द्रित प्रदर्शनी का अवलोकन कर समुदाय की संस्कृति को करीब से जाना। संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर,  संस्कृति संचालक श्री अदिति कुमार त्रिपाठी भी मौजूद थे।

राष्ट्रीय सम्मान से किया अलंकृत

      राज्यपाल श्री पटेल और मंत्री सुश्री ठाकुर ने राष्ट्रीय कबीर सम्मान वर्ष 2021 से हिन्दी के क्षेत्र में सुदीर्घ उत्कृष्ट सृजनात्मक अवदान के लिए डॉ. श्याम सुन्दर दुबे को विभूषित किया। राष्ट्रीय मैथिली शरण गुप्त सम्मान वर्ष 2021 से हिन्दी साहित्य के शोधपरक लेखन और उत्कृष्ट सृजनात्मक सुदीर्घ अवदान के लिए डॉ. सदानंद प्रसाद गुप्त को विभूषित किया। राष्ट्रीय शरद जोशी सम्मान वर्ष 2021 से ललित निबंध के क्षेत्र में प्रासंगिक अध्ययनपरक अभिव्यक्ति के लिए डॉ. श्रीराम परिहार को विभूषित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय इकबाल सम्मान वर्ष 2021 डॉ. सैयद तकी हसन आबिदी की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि को प्रदान किया गया। राष्ट्रीय नानाजी देशमुख सम्मान वर्ष 2021 से  संस्था जनजाति कल्याण केन्द्र महाकोशल, बरगाँव डिण्डोरी को समाज सेवा के क्षेत्र में बुनियादी एवं सार्थक सरोकारों को केन्द्र में रखकर किये जा रहे व्यावहारिक कार्यों के लिए विभूषित किया।

एमपी कल्चर एप

राज्यपाल श्री पटेल और मंत्री सुश्री ठाकुर ने संस्कृति विभाग के एम.पी. कल्चर एप का रिमोट का बटन दबा कर शुभारंभ किया। एम.पी. कल्चर एप में संस्कृति विभाग के आयोजनों की जानकारी मिलेगी। कार्यक्रम की लाइव लिंक भी एप में उपलब्ध रहेगी। साथ ही प्रदेश की विभिन्न कला विधाओं की जानकारी भी एप से प्राप्त हो सकेगी। एम.पी. कल्चर एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, जिसे फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।

गणतंत्र दिवस परेड और झांकियों के राज्य स्तरीय पुरस्कार

राज्यपाल श्री पटेल और मंत्री सुश्री ठाकुर ने परेड, लोक-नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और झांकियों के विजेताओं को ट्रॉफी और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। झांकियों में पहला स्थान जेल विभाग, दूसरा स्थान पर्यटन विभाग और तीसरा स्थान वन विभाग ने प्राप्त किया। सैन्य दलों की श्रेणी में पहला स्थान हॉक फोर्स, दूसरा विशेष सशस्त्र बल और तीसरा स्थान एसटीएफ प्लाटून को प्रदान किया गया। असैन्य दल की श्रेणी में पहला स्थान भूतपूर्व सैनिक, दूसरा एनसीसी एयर विंग, तीसरा स्थान संयुक्त रूप से सीनियर डिविजन एनसीसी आर्मी विंग (गर्ल्स) और एनसीसी नेवल विंग को प्रदान किया गया। विद्यालयों में पहला स्थान शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दूसरा हेमा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भेल और तीसरा स्थान मानसरोवर पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया। लोक नृत्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में पहला स्थान भील भगोरिया जनजातीय लोक नृत्य, दूसरा स्थान कोरकू थाटिया लोक नृत्य और तीसरा स्थान गुदुम बाजा लोक नृत्य को मिला। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.