दु:खी शागिर्द ने कुश्ती का फाइनल खेलने से इनकार किया, प्रतिद्वंद्वी को एकतरफा विजेता घोषित करना पड़ा

Updated on 27-02-2023 09:15 PM

इंदौर में महापौर कुश्ती के दौरान एक पहलवान के कोच की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। बाद में जब पहलवान को इस बात की जानकारी लगी तो उसने अस्पताल से फाइनल कुश्ती लड़ने से इंकार कर दिया। बाद में दूसरे पहलवान को विजेता घोषित कर दिया गया।

संयोगितागंज टीआई तहजीब काजी के मुताबिक इंदौर के छोटा नेहरू स्टेडियम में महापौर केसरी के लिये कुश्ती खेली जा रही थी। इस दौरान सेमीफाइनल मुकाबले में आजिम नाम के पहलवान को रेहान नाम के पहलवान ने हराकर कुश्ती के फाइनल में प्रवेश किया था। इस दौरान वहां मौजूद रेहान के कोच अमरदीप (40) पुत्र सत्यनाराण खुशी से झूम उठे। तभी उनके सीने में जोरदार दर्द हुआ। वहां मौजूद लोगों ने अमरदीप को संभाला ओर एंबुलेंस से एमवाय अस्पताल भेजा। जिसके बाद यहां अमरदीप को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

कोच की मौत के बाद पहलवान ने नहीं खेला फाइनल
जानकारी के मुताबिक रात में रेहान को जानकारी लगी कि उसके कोच अमरदीप की अस्पताल में मौत हो चुकी है। उन्होंने दु:खी होकर फाइनल खेलने से इनकार कर दिया। इसके बाद राज संगाते को महापौर केसरी घोषित किया गया। अमरदीप चार दिन पहले इस आयोजन के चलते ग्वालियर से इंदौर आए थे। वह छोटी ग्वाल टोली इलाके में रुके हुए थे। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।

रोहित ने प्रबल दावेदार लेकिन रेहान के आजम को हराते ही खुशी से उछले

कुश्ती देखने आए अन्य पहलवान ने बताया कि इंदौर के रोहित यादव इस कुश्ती के लिये पहले दावेदार माने जा रहे थे। सेमीफाइनल के पहले मुकाबले में आजिम खान ने रोहित यादव को हरा दिया था। सेमीफाइनल में उनके शिष्य रेहान से आजिम का मुकाबला होना था। इस दौरान काफी देर तक दोनों की मिट्‌टी में जोर आजमाइश चलती रही। तभी एक दांव में रेहान ने आजिम को हरा दिया। जिसके बाद अमरदीप हाथों से ताली बजाते हुए खुशी से उछले ओर पीछे की तरफ गिर गए। कुछ ही देर में बेहोश हो गए। तभी साथी उन्हें उठाकर अस्पताल ले गए थे। ​​​​​​​

पहलवानी के बाद खेती करने लगे थे अमरदीप

अमरदीप मूल रूप से ग्वालियर के पास एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने ग्वालियर से कुश्ती सीखते हुए कई अवार्ड भी जीते थे। कुश्ती छोड़ने के बाद वह परिवार की पुश्तैनी जमीन पर खेती करने लगे थे। उनके परिवार में एक बेटी है। वही भाई और माता-पिता हैं। पुलिस के मुताबिक साथी शव को लेकर ग्वालियर जाएंगे। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.