केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया द्वारा गुना एवं भिंड उप केन्द्र और सम्बद्ध ट्रांसमिशन लाइने लोकार्पित

Updated on 22-02-2023 05:49 PM

केन्द्रीय नागरिक विमानन एवं इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आजादी के 75 साल के प्रतीक के रूप में आज पावरग्रिड भिंड-गुना ट्रांसमिशन लिमिटेड की राज्‍यांतरित पारेषण प्रणाली की स्थापना में 400/220 के. वी. गुना उप केन्द्र एवं 220/132 के. वी. भिंड उप केन्द्र और सम्बद्ध ट्रांसमिशन लाइनों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इससे ग्वालियर-चंबल संभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति होगी। कार्यक्रम स्‍थल पर विभिन्‍न विभागों द्वारा योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान राजस्‍व विभाग द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना एवं मुख्‍यमंत्री अवासीय भू-अधिकार का मॉडल बनाकर प्रदर्शनी लगाई गई।

मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि यह ऊर्जा के क्षेत्र में मध्य प्रदेश की वर्ष 2023 में एक बड़ी उपलब्धि है। नेशनल पावर ग्रिड के नक्शे पर गुना एवं भिड का नाम भी दर्ज हो जाएगा। करीब 25 एकड़ में बने गुना उपकेन्द्र एवं 15 एकड़ में बने भिंड उपकेन्द्र से ग्वालियर-चंबल संभाग और गुना-अशोकनगर के नगरीय, उपनगरीय एवं ग्रामीण अंचल में कृषि एवं औद्योगिक क्षेत्र को निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने भी गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र एवं बमोरी विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विकास यात्रा के दौरान गाँव-गाँव जाकर लोगों को हितलाभ वितरण किया जा रहा है। साथ ही विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक श्री गोपीलाल जाटव, जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्री अरविंद धाकड़, पूर्व विधायक श्रीमती ममता मीना, पूर्व विधायक श्री पन्‍नलाल शाक्‍य, पूर्व विधायक एवं नपाध्‍यक्ष श्री राजेन्‍द्र सिंह सालूजा सहित अन्य जन-प्रतिनिधिगण उपस्थिति रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.