ग्वालियर मेला केवल मेला नहीं एक संस्कृति और सभ्यता : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 08-01-2023 05:12 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ग्वालियर मेला केवल मेला नहीं एक संस्कृति और सभ्यता है, जो हजारों सालों से हमारे देश की परम्परा रही है। यह मेला एक अद्भुत समागम है जहाँ एक स्थान पर हर प्रकार की वस्तुएँ खरीदने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर मेला आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश की अवधारणा का प्रतीक है। यह मेला ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री श्री चौहान श्रीमंत माधवराव सिंधिया व्यापार मेला ग्वालियर कास्टेट हैंगर भोपाल सेवर्चुअली शुभारंभ कर रहे थे। ग्वालियर से केंद्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सहित अन्य जन-प्रतिनिधि वर्चुअली उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह मेला व्यापारियों की जिंदगी बदलने का माध्यम है। मेला में प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलता है, जिससे हजारों लोग लाभान्वित होते हैं। हमने तय किया है कि मेला में ऑटो मोबाइल की खरीदी पर रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट देंगे। मुख्यमंत्री ने ग्वालियर अंचल की जनता और व्यापारियों को शुभकामनाएँ दी। उन्होंने मेले को बेहतर बनाने में योगदान देने के लिए आयोजकों को बधाई दी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ग्वालियर अब तेजी से प्रगति पथ पर अग्रसर है। ग्वालियर में कई महत्वपूर्ण संस्थान हैं। महिलाओं, बच्चों और आम नागरिक के लिए खरीददारी के लिए ग्वालियर मेला महत्वपूर्ण रहेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.