ग्वालियर में थाने से रिवाल्वर चोरी का मामला:SSP ने रिटायर्ड SI को किया तलब

Updated on 23-12-2022 05:30 PM

ग्वालियर में नगर निगम चुनाव में थाने में जमा कराई गई रिवाल्वर के थाने से गुम हो जाने की शिकायत पर मिलने पर एसएसपी अमित सांगी ने थाटीपुर थाने में पूर्व में पदस्थ रिटायर्ड एसआई अनार सिंह को पूछताछ करने के लिए तलब के आदेश दिए हैं। रिवाल्वर थाने के माल खाने से गायब होने की शिकायत रिवाल्वर के मालिक कारोबारी नीलेश शर्मा ने सीएम हेल्पलाइन पर की थी। क्योंकि उन्हें रिवाल्वर गायब होने और थाने के बार-बार चक्कर लगाने के बाद भी कोई संतोषजनक पुलिस द्वारा जवाब नहीं मिल रहा था। पुलिस अब इस मामले में पुलिसकर्मी से पूछताछ कर रिवाल्वर गायब होने के मामले में पूछताछ करेगी अगर जरूरत पड़ेगी तो इस मामले में FIR भी की जाएगी।

यह था पूरा मामला

बता दें कि यह मामला ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के ज्योति नगर में रहने वाले कारोबारी नीलेश शर्मा की लाइसेंसी रिवाल्वर का है। कारोबारी नीलेश शर्मा ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर नगर निगम चुनाव में लगी आचार संहिता के दौरान थाना थाटीपुर पुलिस को 8 जून को जमा कराई थी। जुलाई में चुनाव खत्म होने पर आचार संहिता हटी तो नीलेश अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर लेने के लिए थाने पहुंचा लेकिन थाने के माल खाने से उनकी लाइसेंस रिवाल्वर गायब थी । अगस्त से लेकर अक्टूबर तक कारोबारी निलेश ने अपनी पिस्टल वापस लेने के लिए थाने के कई चक्कर काटे आखिर में पुलिस ने निलेश से कह दिया कि उनकी रिवाल्वर गायब हो गई है। परेशान कारोबारी निलेश ने इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन में दर्ज कराई। रिवाल्वर चोरी होने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में होते ही भोपाल से लेकर ग्वालियर तक पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ग्वालियर पुलिस प्रशासन मामले की पड़ताल में जुट गया और कारोबारी निलेश को बुलाकर उसके बयान दर्ज किए गए।

रिवाल्वर नहीं मिली तो कार्रवाई की जाएगी

थाटीपुर थाना एडिशनल एसपी रायसेन दतिया ने बताया कि थाने से गायब होने के मामले में कारोबारी तरह शिकायत की गई थी पूर्व में थाने में पदस्थ रिटायर्ड एसआई अनार सिंह को तलब कर बुलवाया गया है। गायब हुई रिवाल्वर के बारे में रिटायर्ड एसआई से पूछताछ की जाएगी अगर रिवाल्वर नहीं मिलती है तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.