बच्चों के सामने कर दी थी हत्या; भागते समय रिश्तेदारों ने देखा तो शक हुआ

Updated on 02-03-2023 06:22 PM

आरोपी पति को उम्रकैद:बच्चों के सामने कर दी थी हत्या; भागते समय रिश्तेदारों ने देखा तो शक हुआ

गुना18 मिनट पहले

चरित्र शंका करने पर अपनी पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को कोर्ट ने सजा सुनाई है। कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उसके ऊपर अर्थदंड भी लगाया गया है। आरोपी ने अपने नाबालिग बच्चे के सामने ही अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। मामले में सबसे अहम नाबालिग बेटे की गवाही बनी। प्रधान जिला न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह राजपूत की अदालत ने मामले में फैसला सुनाया। इस मामले में शासन की ओर से पैरवी GP मनोज पलिया ने की।

पूरा मामला लगभग 6 महीने पुराना है। अगस्त 2022 में चरित्र पर शंका के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। आरोपी का पत्नी से पहले काफी देर तक विवाद हुआ था। इसके बाद वह गुस्से में आग-बबूला हो गया और पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह घर से भाग निकला था। आरोपी 5 किमी दूर तिल्लीखेड़ा के पास पैदल जा रहा था, तभी उसके रिश्तेदार मिले तो उन्हें देखकर दौड़ लगा दी। रिश्तेदारों का शक हुआ कि कुछ गड़बड़ है तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी तो आरोपी को दबोचा गया।

बच्चों ने सोचा मां बेहोश हैआरोन के पठार मोहल्ला निवासी प्रीति लोधा का विवाह धरनावदा थाना क्षेत्र के गांव महू में शैतान सिंह से हुआ था। दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसलिए 3 माह से आरोपी शैतान अपनी ससुराल में ही रह रहा था। बुधवार सुबह उसका पत्नी से विवाद हुआ, इसी दौरान उसे गला दबा दिया। महिला के 2 बच्चे हैं, इन्हीं के सामने माता-पिता का विवाद हुआ। हालांकि बच्चों ने भी बीच-बचाव किया, लेकिन शैतान ने किसी की न सुनी।

आरोपी अपनी पत्नी के ऊपर बैठ गया और दोनों हाथों से गला दबाकर हत्या कर दी। महिला की मौके पर मौत हो गई, बच्चे यह समझते रहे कि मां बेहोश हो गई है। इसलिए वह अपने नाना-नानी का इंतजार कर रहे थे। आरोपी वारदात के बाद भाग निकला, रास्ते में तिल्लीखेड़ा के पास उसे रिश्तेदार बाइक से मिले तो उसने देखकर दौड़ लगा दी। महिला के रिश्तेदार को लगा कि कुछ गड़बड़ है, तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी और महिला के घर पर कॉल किया तो पता चला प्रीति की हत्या कर यह भागा है।

पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया। जांच के बाद अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आरोपी शैतान सिंह को दोषी पाया। कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही आरोपी पर जुर्माना भी लगाया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.