हनुमानताल तालाब का पानी हुआ दूषित!:कई पक्षियों की मौत, वन विभाग की टीम जुटी जांच में

Updated on 08-12-2022 05:24 PM

जबलपुर के हनुमानताल तालाब में सैकड़ों पक्षियों की मौत से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से पक्षियों को तालाब से बाहर निकाला। वन विभाग टीम जांच में जुट गई है कि कैसे अचानक पक्षियों की एक साथ मौत हो गई।

मनीष नामदेव ने बताया कि जब वह हनुमानताल तालाब किनारे घूम रहे थे, उस दौरान देखा कि तालाब में सैकड़ों की संख्या में मृत पक्षी पड़े हुए हैं। उनकी सूचना पर वन विभाग और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और फिर नगर निगम के कर्मचारियों ने नाव की सहायता से तालाब में मृत पड़े पक्षियों को बाहर निकाला और फिर कचरा गाड़ी में डालकर ले गए। इसके बाद भी कुछ पक्षी तालाब में उतराते रहे।

पक्षी विशेषज्ञ की मानें, तो मृत पक्षी ग्रे हॉर्नबिल रेड रपेड शालों और गौरैया प्रजाति के हैं। ये स्थानीय पक्षी हैं, जो कि बड़ी संख्या में तालाबों नदियों के किनारे ही रहते हैं। इन दिनों इनका ब्रीडिंग का सीजन भी चल रहा है। ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में पक्षियों का मृत होना बहुत ही दुखद है। यह पक्षी प्रकृति के संतुलन में सहायक होते हैं। प्रथम दृष्टया तालाब का पानी दूषित होने की वजह से उनकी मौत हो सकती है।

हनुमानताल तालाब के घाटों पर पूजन सामग्री, घरों-मंदिरों से निकला निर्मल्या ,पॉलिथीन, तेल के दिए का विसर्जन हमेशा से किया जा रहा है। इसके चलते तालाब का पानी में दुर्गंध आने लगी है। तालाब में हजारों छोटी मछलियां भी मृत मिली हैं, इससे पानी के विषैले होने का अंदाजा लगाया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.