दूसरों की सेवा में ही आनंद - हमें हर गरीब का दर्द हरना है - मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 07-02-2023 05:01 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि दूसरों की सेवा में ही आनंद है। हमें हर गरीब का दर्द हरना है। राज्य सरकार प्रदेशवासियों के विकास और जन-कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में शुरू हुई विकास यात्राएँ इसी भावना का विस्तार हैं। सुरक्षित सीहोर अभियान से लोगों को आर्थिक सुरक्षा कवच प्रदान करना अभिनव नवाचार है। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा आरंभ की गई बीमा योजनाओं से जुड़ने से लोगों को आकस्मिक विपदाओं से निपटने में सहायता मिलेगी। हमारा जीवन स्वयं के साथ परिवार के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सुरक्षित सीहोर अभियान का मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से वर्चुअल शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने सीहोर सहित जिले के जनपद मुख्यालयों से जुड़े लोगों को वर्चुअली संबोधित भी किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आचार्य चाणक्य ने स्वयं अपनी तथा अपने परिजन की सुरक्षा के लिए बचत को महत्वपूर्ण माना है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आमजन में बचत की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर स्वयं और परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने में बीमा योजनाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सुरक्षित सीहोर अभियान में लोगों को सुरक्षा बीमा और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना से जोड़ा जा रहा है। सुरक्षा बीमा योजना में प्रतिवर्ष केवल 20 रूपए प्रीमियम से 2 लाख रूपए का सुरक्षा कवच दुर्घटना बीमा के रूप में मिल जाता है। इसी प्रकार जीवन ज्योति योजना में मात्र 436 रूपए का वार्षिक प्रीमियम देने पर 2 लाख रूपए का जीवन बीमा होता है। इन सरल और सुरक्षित योजनाओं से परिवारों को सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए सीहोर में आरंभ की गई पहल अभिनंदनीय है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अभियान से अधिक से अधिक व्यक्तियों को जोड़ने की शपथ कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को दिलाई। मुख्यमंत्री ने कन्या महाविद्यालय सीहोर की छात्राओं से वर्चुअली संवाद भी किया।

विधायक सर्वश्री करण सिंह वर्मा, सुदेश राय और रघुनाथ मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल इंजीनियर, पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह राजपूत, जिला पंचायत सदस्य, जनपद के प्रतिनिधि, नगर पालिका और नगर परिषद के पार्षद सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान से प्रतिभागियों ने वुर्चअली संवाद भी किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.