स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों से किया वर्चुअली संवाद

Updated on 18-04-2023 05:51 PM

स्वास्थ्य मंत्री श्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि "संपूर्ण कायाकल्प अभियान'' प्रदेश में संचालित किया जा रहा है। उन्होंने निर्देशित किया कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ सभी नागरिकों को उपलब्ध करवाया जाना सुनिश्चित करें। अस्पताल में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल मुझे अवगत कराया जाये एवं मरीजों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाये। उन्होंने आज सतना एवं देवास में जिले के उप स्वास्थ्य केन्द्र और जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों से वीडियो कॉल कर संवाद किया। उन्होंने अस्पताल में दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं एवं सेहत संबंधी चर्चा की।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी से सतना में डॉ. देवेन्द्र पटेल आरएमओ ने जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों और उनके परिजन से सीधा संवाद करवाया। मरीज के पिता संतोष केवट द्वारा बताया गया कि उनकी बेटी 10 अप्रैल 2023 से अस्पताल में भर्ती है उसे खसरा हुआ हैउपचार हो रहा है और पहले से आराम है। अस्थमा के भर्ती मरीज पवन मिश्रा ने बताया कि अस्पताल में उपचार, दवाइयाँखाना इत्यादि की व्यवस्थाएँ अच्छी हैं। सतना के पीएचसी केन्द्र सुहावल में डॉ. अशोक द्विवेदी ने गर्भवती चन्द्रा अहिरवार से चर्चा करवाई। श्रीमती चन्द्रा ने बताया कि व्यवस्थाएँ अच्छी हैं। के.पी. सूर्यवंशी ने बताया कि टेली मेडीसिन से एक माह में लगभग 350 लोगों को विशेषज्ञों से परामर्श दिलवाया गया।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी को सिविल सर्जन देवास डॉ. सुरेश खरे ने बताया कि मरीजों को बेहतर उपचार एवं दवाइयाँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। यहाँ कीमोथैरेपी की व्यवस्था भी है। देवास में डायलिसिस मरीज गुरसीलाल चौधरी एवं सुनील चौहान से हुई चर्चा में बताया कि पहले उन्हें इंदौर जाना पड़ता था अब उन्हें देवास में ही डायलिसिस की सुविधा मिल रही है। उन्होंने इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं स्वास्थ्य मंत्री को धन्यवाद दिया। महिला वार्ड में भर्ती महिला ने बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना में लाभ मिल रहा है।

टीका लगवाने आई मरीज कविता एवं दीपा ने बताया कि अच्छा इलाज मिल रहा है। सभी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। देवास में सीएचसी डॉ. धर्मेन्द्र चौधरी ने बताया कि अस्पताल आने वाले सभी मरीजों को उपचार एवं दवाएँ दी जा रही है। मरीजों ने बताया कि अस्पताल में दी जा रही सभी दवाइयाँजाँचें एवं भोजन निःशुल्क है। प्रतिदिन बिस्तर की चादर बदली जाती है एवं स्टॉफ का व्यवहार संतोषप्रद है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.