नीम के पेड से भिडी तेज रफ्तार कार, युवक की मौत, युवती मामूली घायल

Updated on 05-09-2021 11:02 PM
भोपाल। राजधानी के चूनाभट्टी इलाके मे स्थित सुलभ शौचालय के सामने सड़क के बीच लगे नीम के पेड़ से तेज रफ्तार कार भिड गई। अचानक हुए इस हादसे के समय कार कलियासोत डैम की तरफ से आ रही कार में प्रॉपर्टी ब्रोकर का बेटा और उसकी महिला दोस्त बैठी थी। बताया गया है कि हादसा रात करीब डेढ़ बजे के करीब का है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह कार चला रहे युवक को बाहर निकालकर इलाज के लिये निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत् हो चूकी थी। वहीं कार में मौजूद युवती को मामूली चोट आई, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विशाल कालरा पिता संजय कालरा (26) ई 97 अरेरा कॉलोनी में रहता था। विशाल अपने पिता के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग के काम मे हाथ बंटाता था। बीती देर रात करीब डेढ़ बजे के करीब वह कलियासोत डैम की तरफसे घर की तरफ लौटा रहा था। इस दौरान उसकी कार चूना भट्टी चौकी के पीछे बने सुलभ कांप्लेक्स के सामने मुख्य सड़क पर लगे नीम के पेड़ में टकरा गई। सामने  से कार टकराने के कारण विशाल स्टेयरिंग और सीट के बीच में फंस गया। पुलिस ने बताया कि उसी चौराहे पर ऑटो चालक गुडविन आटो में रहता है। घटना के समय भी वह ऑटो में मौजूद था। बाद मे सूचना मिलने पर पहुंचीं पुलिस टीम को गुडविन ने बताया कि कार कलियासोत डैम की तरफ से काफी तेज रफ्तार में आ रही थी, जो अचानक ही बेकाबू होकर नीम के पेड़ से जा टकराई। टक्कर की जोरदार आवाज आने पर वो भागकर कार के पास पहुंचा। उसने देखा तो कार में एक युवक और युवती बैठै थे। युवती पीछे वाली सीट पर थी, जबकि कार आगे से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के कारण विशाल स्टेयरिंग और सीट के बीच में फंस गया था। कार में पीछे की सीट पर बैठने के कारण युवती को मामूली चोंटे आई। अनुमान है, कि कार लगभग अस्सी या नब्बे की स्पीड मे रही होगी। हादसा इतना भीषण था कि कार के सामने का हिस्सा बूरी तरह चकानाचूर हो गया, ओर उसका गेट भी नही खूल पा रहा था। इसके साथ्ज्ञ ही इंजन में काफी जोरदार टक्कर लगने से आईल चेंबर भी फूट गया था। मौके पर पहुचीं पुलिस ने सब्बल की मदद से गेट तोड़ा और अंदर मौजूद विशाल को पास ही स्थित बंसल अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टरो ने शुरुआती चेकअप के बाद ही उसे मृतक घोषित कर दिया। बताया गया है कि हादसे में मृतक को सीने में गंभीर चोट आई थी। मर्ग कायम कर पुलिस आगे की छानबीन मे जुटी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.