उच्च सोच, व्यक्ति को उच्च बनाती है : कृषि मंत्री श्री पटेल

Updated on 14-01-2023 05:19 PM

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने शुक्रवार को हरदा के उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में एक करोड़ रूपये की लागत से निर्मित किये गये अतिरिक्त कक्षों और प्रयोगशाला भवन का लोकार्पण किया। मंत्री श्री पटेल ने विद्यार्थियों से कहा कि उच्च सोच व्यक्ति को उच्च बनाती है। उन्होंने कहा कि जल्द ही विद्यालय के नये परिसर की स्वीकृति की कार्रवाई की जायेगी।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि शिक्षा हमें अँधेरे से उजाले की ओर और अज्ञानता से ज्ञान की ओर ले जाती है। शिक्षा ऐसा धन है, जिसे कोई चुरा नहीं सकता। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आप जैसे सोचेंगे, वैसा ही करेंगे और वैसा ही बनेंगे। अपनी सोच को उच्च बनायें और भविष्य में उच्च स्थानों पर जायें। केवल पढ़ाई की चिंता करें, बाकी चिंताएँ सरकार करेगी। उत्कृष्ट गुणत्तापूर्ण पढ़ाई के लिये सभी आवश्यक सुविधाएँ मुहैया कराई जायेंगी।

कृषि मंत्री श्री पटेल ने कमल युवा खेल महोत्सव के विजेता विद्यार्थियों को पदक और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने 19 वर्ष बालिका और बालक वर्ग हॉकी प्रतियोगिता की विजेता टीम एवं स्टेट लेवल प्रतियोगिता की विजेता टीम को भी पदक और प्रमाण-पत्र प्रदान किये।

स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया

मंत्री श्री पटेल ने शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि परिसर में स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा स्थापित होने से युवा शक्ति को निरंतर प्रेरणा मिलती रहेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.