उच्च शिक्षा मंत्री बोले – MP के जनजातीय बाहुल्य जिलों में खोले जायेंगे कॉलेज, उच्च शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

Updated on 06-12-2022 09:25 PM
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभागीय समीक्षा के दौरान कहा कि प्रदेश के ऐसे जनजातीय बहुल्य जिले जहाँ स्नातकोत्तर महाविद्यालय नहीं हैं, वहाँ पीजी कॉलेज शुरू करने के निर्देश दिए।

प्रदेश के जनजातीय बाहुल्य जिलों में बेहतर और उच्च शिक्षा के अवसर मुहैया कराने के लिए स्नाताकोत्तर कॉलेज खोले जाने की तैयारी है। इसी क्रम में उमरिया जिले में भी स्नातकोत्तर पढ़ाई के लिए महाविद्यालय प्रारंभ किए जाने के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्देश दिए।

मंत्री डॉ. यादव ने विभागीय समीक्षा बैठक में कहा कि मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के परिपेक्ष्य में हमें उच्च शिक्षा के लिए भविष्य की स्ट्रेटेजी प्लान करना आवश्यक है। जहां निर्माण कार्यों की आवश्यकता है उनको चिन्हित कर प्रस्ताव तैयार करें। आवश्यकता के अनुरूप महाविद्यालयों का निर्माण कार्य हो। डॉ. यादव ने महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों की निगरानी के लिए सेल का गठन करने के निर्देश भी दिए।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने निर्देश दिये कि जन-भागीदारी समिति के अध्यक्षों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला की जाए। उन्होंने कहा कि समिति के अध्यक्षों के साथ संबंधित कॉलेज के प्राचार्य को भी कार्यशाला में आमंत्रित करें। कार्यशाला में महाविद्यालयों के विकास की अपेक्षाओं के संबंध में प्रशिक्षण दिए जाएं।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के 462 शासकीय महाविद्यालय में से 314 शासकीय महाविद्यालयों में जन-भागीदारी समिति अध्यक्षों का मनोनयन किया जा चुका है। उच्च शिक्षा मंत्री ने निर्देश दिए कि महाविद्यालयों में जन-भागीदारी समिति गठित नहीं है, उनमें समिति गठन की कार्यवाही करें।

बताया गया कि शैक्षिणिक सत्र 2022-23 में 10 नवीन व्यवसायिक विषय प्रारम्भ किए गए हैं, जिसमें फैशन डिजाइनिंग, एग्री मार्केटिंग, कैटरिंग मैनेजमेंट, बेकरी एवं कंफेक्शनरी, हॉस्पिटलिटी एन्ड कैटरिंग मैनेजमेंट, प्लांट डिसीजेस एंड प्रोटेक्शन, मृदा विज्ञान एवं उर्वरक और सूचना प्रौद्योगिकी शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.