हिंडालको महान ने आदर्श गाँव बनाने हेतु आयोजित की ग्राम विकास कार्यशाला

Updated on 12-04-2023 06:57 PM

भोपाल : हिंडालको महान ने निगमित सामाजिक दायित्व के तहत स्थानीय लोगो का आर्थिक व सामाजिक विकास के साथ साथ ग्राम का विकास कैसे हो इस पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गयाजिसमें बरगंवा जनपद पंचायत के पंचायत अध्यक्षा प्रमिला वर्मा समेत बरगंवा जनपद के पार्षदों ने भाग लिया,साथ ही मझिगँवाघिंनहा गांवपोखराधरसड़ागिधेरबड़ोखरओड़गड़ीसज़हरजोबगढ,के सरपंचो ने भाग लिया।

कार्यक्रम में हिंडालको महान द्वारा आयोजित कार्यशाला का उद्देश्य हिंडालको महान व पंचायत विभाग के मद का सही उपयोग कैसे हो साथ ही दोनों मिलकर गांव को आदर्श गांव के लिये क्या मास्टर प्लान हो इस पर रॉकर्स क्लब में कार्यशाला आयोजित हुईकार्यक्रम में हिंडालको महान के परियोजना प्रमुख एस.सेन्थिलनाथमानव संसाधन प्रमुख बिश्वनाथ मुखर्जीपावर प्लांट हेड चंद्रशेखर सिंह ने कार्यशाला में भगवान गणेश की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की साथ ही कार्यशाला में शामिल सरपंचों व पार्षदों का अंगवस्त्र व सम्मान पट्टिका देकर स्वागत किया।

 कार्यक्रम में कंपनी प्रमुख सेन्थिलनाथ ने ग्रामीण व नगरी प्रतिनिधियों को अपने वार्डो व ग्राम पंचायतों को आदर्श वार्ड व आदर्श गांव बनाने के लिये हिंडालको महान के सी.एस.आर.विभाग द्वारा पूरा सहयोग का भरोसा दिलाया,और बताया कि विकास का अर्थ लोगों का आर्थिक सुधार और सरकारी योजनाओं का सभी वर्गों को बराबर लाभ कैसे मिले इस पर काम होना चाहिये,सी.एस.आर.विभाग शासन की योजनाओं की नाव में पतवार का कार्य करता जो जो साहिल तक पहुचने में मदद करेगा और लोगों के जीवन मे समृद्धि लाने का प्रयास करता रहेगा।

वही कार्यक्रम में मानव संसाधन प्रमुख बिश्वनाथ मुखर्जी ने गांवों में स्वच्छता पर जोर देते हुये कहा कि एक आदर्श गाँव बनने के लिये स्वच्छता पर जोर सबसे ज्यादा देना चाहिए उन्होंने मेघालय राज्य के मॉलिंनॉन्ग  गांव व इंदौर शहर का उदाहरण देते हुए स्वच्छता के मामले में एक मिसाल पेश कर रहे उदाहरण प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में हिंडालको महान के पावर प्लांट हेड चंद्र शेखर सिंह ने बताया कि देश को यदि विकसित देश के श्रेणी लाना है तो पंचायती राज व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करना होगा।

कार्यक्रम में सी.एस.आर.प्रमुख संजय सिंह ने कहा कि हम हर दिन मेडिकल कैम्प का संचालन करने जा रहे हैं,यहां के बच्चे आधुनिक शिक्षा व शिक्षको के अभाव में स्कूलों का ड्राप आउट कम करने के लिए स्कूलों में स्मार्ट क्लास लगाने जा रहे हैं ,लड़कियो को मासिक चक्र के समय स्कूल आना न बंद हो इसके लिये मिडिल व हायर स्कूलो के लिये सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें लगा रहे हैं,लोग नौकरी के लिये हमारे पास आशा रखने के बजाय खुद का स्व रोजगार संचालित कर सके।कार्यक्रम का संचालन करते हुये सफल सरपंचों पर डॉक्युमेंट्री दिखाई।बीरेंद्र पाण्डेय ने बताया कि आम जनों के जीवन को बेहतर बनाने के लिये हमारा विभाग हर बेहतर प्रयास करता रहेगा।क्यो की हम जानते हैं कि ब्यक्ति का आर्थिक स्तर जब बढ़ता है तो सामाजिक स्तर स्वयं ही बढ़ने लगता हैइस आशा के साथ हम और आप मिलकर क्षेत्र का विकास की नई गाथा लिखेंगे। कार्यक्रम में आये सभी जन प्रतिनिधियों के प्रति सी.एस.आर.विभाग से विजय बैश्य ने आभार ब्यक्त किया। वही सरपंचों और पार्षदो ने कहा कि इस कार्यशाला से हम सब नई ऊर्जा लेकर जा रहे हैं और कल से ही ग्रामो व वार्डो का चहुंमुखी विकास के लिये कार्य करना शुरू करेंगे। वही कार्यक्रम के सफल संचालन में धीरेंद्र तिवारी,शीतल श्रीवास्तव,खुशबू गुप्ता,प्रवीण श्रीवास्तव,देवेश त्रिपाठी लखपति साकेत,बेनी बैश्य,सरेहन लाल शाहूनरेंद्र बैश्य,राम लालन,भोला बैश्य,प्रभाकर,अरविंद,जिया लाल,खलालूसंजीव बैश्य का विशेष योगदान रहा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.