हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने साथियो के साथ मिलकर ऑटो चालक को चाकू घोंपकर मार डाला

Updated on 05-09-2021 11:02 PM
भोपाल । राजधानी के टीटी नगर थाना इलाके मे कुख्यात हिस्ट्री शिटर बदमाश पप्पू चटका और उसके चार साथियों ने बीती देर रात पंचशील नगर में एक ऑटो चालक की चाकू घोपंकर हत्या कर दी। बताया गया है कि बदमाश ओर उसके साथी मृतक युवक के घर के पास खडे होकर नशा करते हुए हंगामा करते खाते गाली गलोच कर रहे थे। यहॉ मृतक के मामू का घर है, हंगामा सुनकर युवक बाहर आया ओर आरोपियों को गालियां न देने की समझाईश देते हुए वहॉ से जाने को कहा। इसी बात को लेकर बदमाश पप्पू ओर उसके साथियों ने युवक के साथ मारपीट करनी शुरु कर दी। मारपीट के दौरान पप्पू अपने पास रखा चाकू निकालकर ऑटो चालक के सीने में घोंप दिया। बाद मे परिवार वालो ने घायल को इलाज के लिये 1250 अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने शुरुआती चेकअप के बाद ही उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि पप्पू सहित एक अन्य फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। टीटी नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शाहिद खान पिता रहमत खान (27) पीडब्ल्यूडी क्वार्टर पंचशील नगर में रहता था, और ऑटो चालक था। पंचशील नगर मे ही बीती रात करीब एक बजे हिस्ट्री शिटर बदमाश पप्पू उर्फ चटका, अपने साथी हनुमान बच्चा, राजीव उर्फ छुटकू, रितिक उर्फ धनिया व एक अन्य के साथ नशा कर रहा था। इस बीच सभी बदमाश बीच सड़क पर खड़े होकर गाड़ियों में खाना रखकर खा रहे थे, और शराब पीते हुए हंगामा कर गाली गलौच कर रहे थे। वहीं पास में ऑटो चालक शाहिद के मामू का घर है। शाहिद ने उन लोगो को देर रात परिवार वालो ओर बच्चो के सोने की बात कहकर शोर शराबा न करने की समझाईश दी। इसी बात को लेकर पप्पू ने गुस्से में आकर शाहिद के साथ मारपीट करनी शुरु कर दी। वही उसके साथी भी शाहिद पर टूट पड़े। आरोपियों ने पहले तो लात घूसों से मारपीट की, झगडे की आवाज सुनकर सुनकर शाहिद का मे मामू का लडका सलमान घर के बाहर आया। इसी बीच मारपीट कर रहे बदमाश पप्पू ने अपने पास रखा चाकू निकालकर शाहिद के सीने में घोंप दिया। वही सलमान ने बदमाशो से शाहिद को छोडने की गुहार लगाई लेकिन आरोपी लगाताकर उसके साथ मारपीट करते रहे। लहूलुहान हालत में बदमाश शाहिद को छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद सलमान व अन्य मोहल्ले वाले घायल को लेकर तुरंत ही 1250 अस्पताल पहुंचे। वहां डाक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही झगडे के विवाद के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस सुत्रो के अनुसार पुलिस ने तीन आरोपियो को हिरासत मे ले लिया है, वही अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार कुख्यात बदमाश पप्पू चटका टीटी नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह पुलिस पर भी हमला कर चुका है। इसके अलावा कई गैंगवार की घटनाओं से दहशत फैला चुका है। दो साल पहले उसने स्पोर्टस् कारोबारी कोहली पर हमला कर लूट की थी। साल भर पहले वह जेल से रिहा हुआ था। उसके खिलाफ 22 गंभीर अपराध भोपाल के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.