होमगार्ड, एसडीईआरएफ के जवानों ने हजारों श्रद्धालुओं को सुरक्षित कराया नर्मदा पार

Updated on 17-02-2023 06:04 PM

देवास जिले के नेमावर से शुरू शुरू हुई पंचकोशी यात्रा ने शुक्रवार अल सुबह से जिले के जलोदा तट में प्रवेश कर लिया है। यात्रा में शामिल करीब 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को प्रशासन की टीम ने सुबह साढ़े छह बजे से देवास जिले के बिजलगांव से नाव के रास्ते हरदा जिले के ग्राम जलोदा के नर्मदा तट पर सुरक्षित पार करवाया गया है।

पंचकोशी यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए है।करीब 250 से अधिक पुलिसकर्मियों सहित होमगार्ड, एसडीईआईएफ,राजस्व विभाग के कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

शुक्रवार सुबह से ही नर्मदा पार करने को लेकर भक्तों की कतार लग गई। जिसमें प्रशासन ने बड़ी नाव में 20 एवं छोटी नाव में 10लोगों को बैठाकर नर्मदा पार कराई गई है। मां नर्मदा की पंचकोशी यात्रा को लेकर जिले के लोगों में बड़ा उत्साह नजर आ रहा है।यात्रा में बच्चों, महिलाओं के साथ साथ बूजुर्गों ने भी शामिल होकर पैदल यात्रा की जा रही है।

ऐसी मान्यता है कि नर्मदा की पंचकोशी यात्रा करने से मनुष्य द्वारा किए पापों से मुक्ति मिल जाती है।पंचकोशी यात्रा के लिए ग्रामीण और शहर क्षेत्र के लिए श्रद्धालुओं भी पूरे रास्ते भजन कीर्तन करते चलते नजर आ रहे है।

जगह जगह भंडारे व स्वल्पाहार की व्यवस्था

नर्मदा नदी के किनारे हर दिन पांच कोश पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए जगह जगह भोजन एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई है।जलोदा से लेकर हंडिया के बीच अलग अलग गावो में भक्तों के लिए पानी के साथ साथ भोजन की व्यवस्था भी सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने की है।हंडिया के प्रसिद्ध शिवकरुणा धाम आश्रम में यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई है।

आज हंडिया में होगा रात्रि विश्राम

पंचकोशी यात्रा में शामिल पैदल यात्री शुक्रवार रात को हंडिया में विश्राम करेंगे।वही शनिवार सुबह महाशिवरात्रि की पूजा अर्चना करने के बाद हंडिया से उचान घाट के लिए रवाना होंगे।यहां रात्रि विश्राम के बाद रविवार सुबह नर्मदा पार के देवास जिले के राजोर घाट पर उतरेंगे।वही सोमवती अमावस्या पर यात्रा समाप्त होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.