गृह मंत्री डॉ. मिश्रा और दतिया के प्रभारी मंत्री श्री धाकड़ ने दी सौगातें

Updated on 11-02-2023 05:39 PM

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और दतिया जिले के प्रभारी तथा लोक निर्माण राज्य मंत्री श्री सुरेश धाकड़ शुक्रवार को दतिया विधानसभा क्षेत्र की विकास यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने क्षेत्रवासियों को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की कई सौगात दी। उन्होंने गाँव में बुजुर्गों को सम्मानित भी किया।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जन-कल्याणकारी कार्यक्रम चला कर जनता को लाभान्वित किया जा रहा है। आवासहीनों को प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास उपलब्ध कराये जा रहे हैं। गाँव में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। नारी सशक्तिकरण के लिये विभिन्न कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। किसानों को सहूलियतें प्रदान की जा रही हैं।

लोक निर्माण राज्य मंत्री श्री धाकड़ ने कहा कि दतिया का सौन्दर्यीकरण और विकास, महानगरों की तर्ज पर किया जा रहा है। यह क्षेत्र शैक्षणिक हब के रूप में विकसित हो रहा है। सरकार विकास के लिये कृत-संकल्पित होकर कार्य कर रही है।

लोकार्पण एवं भूमि-पूजन

विकास यात्रा में शुक्रवार को दतिया में 130 लाख 27 हजार रूपये के विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 109 लाख 53 हजार रूपये के कार्यों का भूमि-पूजन किया गया। यात्रा में ग्राम चैपरा, ग्राम चिरूला, ग्राम डेरा चिरूला, ग्राम डांग करेरा, ग्राम गंधारी, ग्राम करारी खुर्द और ग्राम पलोथर में विकास एवं निर्माण कार्यों की सौगात दी गई।

विकास यात्रा में पूर्व विधायक डॉ. आशाराम अहिरवार, सर्वश्री सुरेन्द्र बुधोलिया, जीतू कमरिया, धीरू दांगी, प्रशांत ठेंगुला, योगेश सक्सेना, बृजेश यादव, अतुल भूरे चौधरी और अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.