गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने 46 भूमिहीन परिवारों को दिये भू-खण्ड प्रमाण-पत्र

Updated on 13-02-2023 05:33 PM

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के नेतृत्व में दतिया में 8वें दिन विकास यात्रा सीतापुर से शुरू हुई। विकास यात्रा गढ़ी, पहाड़ी, गढ़ा बरोह, बुधेड़ा, रीछरा, सिरोल गाँव में पहुँची। गृह मंत्री ने विकास यात्रा में शासन द्वारा संचालित की जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं से जनता को लाभान्वित किया। उन्होंने 46 भूमिहीन परिवारों को आवास निर्माण के लिये भू-खण्ड प्रमाण-पत्र वितरित किये।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने जनता को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को पात्रतानुसार योजना से लाभान्वित किया जायेगा। डॉ. मिश्रा ने कहा कि सीतापुर में लाड़ली लक्ष्मी योजना में 57 लाड़ली लक्ष्मियों, 24 गर्भवती माताओं के खाते में योजना अनुसार हितलाभ राशि जमा कराई गई है। सीतापुर गाँव के 398 किसानों के खाते में मुख्यमंत्री किसान सम्मान-निधि योजना की राशि जमा कराई है।

एक करोड़ से अधिक रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने विकास यात्रा में 33 लाख 59 हजार के विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 77 लाख 36 हजार रूपये के कार्यों का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.