गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने 138 नवीन पुलिस आवास का किया लोकार्पण

Updated on 31-03-2023 05:11 PM

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को भोपाल में रेडियो कॉलोनी में पूजा-अर्चना के साथ फीता काट कर नव-निर्मित 138 पुलिस आवास गृह लोकार्पित किए। इन आवास का निर्माण मध्यप्रदेश पुलिस आवास एवं अधो-संरचना विकास निगम ने 32 करोड़ 46 लाख रूपए की लागत से किया है।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने नव-निर्मित आवासों का अवलोकन भी किया। उन्होंने कहा कि पुलिस आवास गृहों का निर्माण सरकार की प्राथमिकता में है। आज इंदौर में हुई दुखद एवं दर्दनाक घटना से मैं व्यथित हूँ। इंदौर प्रशासन ने रेस्क्यू के बेहतर प्रयास और प्रबंध किये। दुर्घटना में काल-कवलित दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।

लोकार्पित 138 आवास गृह जी+5 बहु-मंजिला इमारत में हैं। बहु-मंजिला इमारत 8 लिफ्ट, एक लाख 25 हजार लीटर का सम्पवेल पंप हाउस, पेवर ब्लॉक, फायर फायटिंग सिस्टम, लैंड स्केपिंग और 125 के.व्ही. जनरेटर की सुविधा से लैस है। स्ट्रीट लाइन, पार्किंग, जल-प्रदाय जैसी सभी आधारभूत सुविधाएँ हैं। डीजी एवं मध्यप्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम के अध्यक्ष श्री कैलाश मकवाणा और एडीजी एवं मध्यप्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री उपेन्द्र जैन, पुलिस के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

गृह मंत्री शुक्रवार को इंदौर दौरे पर

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा शुक्रवार 31 मार्च को इंदौर दौरे पर रहेंगे। मंत्री डॉ. मिश्रा सुबह 10:30 बजे भोपाल से कार से पूर्वान्ह 11:30 बजे कुबेरेश्वर धाम (सीहोर) पहुँचेंगे। गृह मंत्री डॉ. मिश्रा, कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से भेंट के बाद दोपहर 1 बजे सीहोर से इंदौर रवाना होकर वहाँ रेसीडेंसी कोठी में जल जीवन मिशन की बैठक में शामिल होंगे। स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद शाम 6 बजे इंदौर से भोपाल रवाना होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.