राजधानी में सिटी बस में गुंडई, 50 सवारी दहशत में:ड्राइवर-कंडक्टर को पीटा, रुपए लूटे

Updated on 19-12-2022 05:16 PM

राजधानी भोपाल में कोलार रोड पर दौड़ने वाली सिटी बस में 3 युवकों ने दिनदहाड़े गुंडई की। बस को रोककर उसमें तोड़फोड़ की और फिर कंडक्टर-ड्राइवर से पीटकर रुपयों से भरा बैग छिन लिया। गुंडई के दौरान 50 से ज्यादा पैसेंजर बस में बैठे थे। अचानक हमला होने से वे दहशत में आ गए। हालांकि, BCLL (भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड) के जिम्मेदारों ने युवकों पर कार्रवाई न करते हुए समझौता कर लिया। अब वे सोमवार को FIR दर्ज कराने की बात कह रहे हैं।

अयोध्या नगर (इसरो) से बैरागढ़ चिचली-कजलीखेड़ा के बीच दौड़ने वाली सिटी बस में यह मामला सामने आया है। डी-मार्ट के सामने एक्टिवा सवार 3 युवकों ने पहले बस को रोका। फिर ड्राइवर अब्दुल रज्जाक और कंडक्टर राजेश अहिरवार को पीट दिया। उन्होंने बस में लगा CCTV कैमरा भी तोड़ दिया। इसके बाद ड्राइवर-कंडक्टर बस को बीच रोड पर ही छोड़कर भाग निकले। करीब आधे घंटे तक बस बीच रोड पर ही खड़ी रही। इस दौरान बस में बैठी महिलाओं और बच्चों को दूसरी बस में बैठाया गया।

बैग में थे 1700 रुपए
युवकों ने कंडक्टर राजेश से जो बैग छिना उसमें किराए के करीब 1700 रुपए थे। तोड़फोड़ से कैमरा टूट गया। हालांकि, रिकॉर्डिंग सेव है। कंडक्टर राजेश ने बताया कि मैं पैसेंजर से किराया ले रहा था। तभी 3 युवक बस में चढ़े और मारपीट करने लगे। फिर रुपए छिनकर भाग गए।

ड्राइवर अब्दुल रज्जाक की जुबानी मामला
'मैं इसरो से कजलीखेड़ा के बीच में बस ले जा रहा था। कोलार रोड पर खड़ी करके बस में सवारियां बैठा रहा था। तभी 3 युवक आए, जो कहने लगे कि तुमने मेरी गाड़ी में टक्कर मार दी। मैंने समझाया कि बस ने टक्कर नहीं मारी, खड़े मवेशी से टक्कर लगी है, लेकिन युवक मुझे गालियां देने लगे। तभी पुलिस वाले आ गए। उन्होंने युवकों की गाड़ी हटवाकर मुझे बस आगे ले जाने दी, लेकिन युवक डी-मार्ट के सामने बस के आगे आ गए और रोककर मेरे और कंडक्टर राजेश के साथ मारपीट करने लगे। कुछ समझ पाते, उससे पहले उन्होंने बस में लगा कैमरा भी तोड़ दिया। तब बस सवारियों से फुल थी। अचानक हमला होने से यात्री डर गए। युवक कंडक्टर राजेश से रुपयों से भरा बैग छिनकर भाग गए।'

BCLL की कार्रवाई पर सवाल
सिटी बस में दिनदहाड़े लूट, मारपीट, तोड़फोड़। कई महिलाएं और बच्चे दहशत में आ गए। काफी देर तक सड़क भी जाम रही। फिर भी BCLL के जिम्मेदारों ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। जब जिम्मेदारों से बात की तो उनका कहना था कि युवकों के परिजन थाने पर आ गए थे। रुपए लौटा गए। समझौता हो गया। बीसीएलएल के इस समझौते से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, सोमवार को मामले में कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। अब देखना है कि सोमवार को बीसीएलएल के अफसर क्या कार्रवाई करते हैं?

पहले भी सामने आ चुके मारपीट, तोड़फोड़ के मामले
ऐसा नहीं है कि सिटी बस में तोड़फोड़ और ड्राइवर, कंडक्टर-यात्री से मारपीट पहली बार हुई हो, इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं और बीसीएलएल ने कानूनी कार्रवाई भी की। 14 अक्टूबर को हलालपुरा बस स्टैंड में खड़ी लो-फ्लोर बस (सिटी बस) में जेब कटी का विरोध करने पर दो जेबकतरों ने यात्री पर छुरे से हमला कर दिया था। 19 जुलाई को बोगदा पुल इलाके से गुजर रही सिटी बस पर एक युवक ने पत्थर से हमला कर दिया था। पत्थर फ्रंट कांच पर लगा था। इस मामले में थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। ऐसे ही कई राजधानी में सामने आ चुके हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.