उज्जैन जिले में 6 अप्रैल को होगा होजयरी गारमेंट इकाई का शुभारंभ

Updated on 28-03-2023 05:36 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आज मंत्रालय में विभिन्न निवेशकों ने भेंट कर निवेश प्रस्तावों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवेशकों को राज्य शासन की ओर से पूर्ण सहयोग के लिए आश्वस्त किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान को मेसर्स वरुण बेवरेजेस लिमिटेड के फाउंडर चेयरमेन श्री आर.के. जयपुरिया ने बताया कि संस्थान द्वारा जबलपुर जिले के उमरिया डुंगगरिया में 210 करोड़ रूपये के निवेश से कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक और फ्रूट जूस निर्माण इकाई लगाने की तैयारी है। इससे करीब 350 व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस इकाई को लगाने के लिए पूरी मदद की जाएगी। श्री जयपुरिया ने सामाजिक क्षेत्र में औद्योगिक संस्थान द्वारा सहयोग देने की मंशा से भी अवगत करवाया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान को आईनॉक्स एयर प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन और श्री अनिल खमसेरा ने जानकारी दी कि नर्मदापुरम जिले के माखननगर-मुहासा-बाबई औद्योगिक क्षेत्र में ऑक्सीजन संयंत्र के निर्माण का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री चौहान को संयंत्र के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश कई क्षेत्रों में आत्म-निर्भर है। कोरोना काल में ऑक्सीजन की व्यवस्था के लिए अन्य राज्यों पर निर्भर होना पड़ा था। ईश्वर न करे ऐसी विपदा फिर आए, लेकिन संयंत्र तो आवश्यक है। शासन द्वारा संस्थान को संयंत्र के संचालन संबंधी सहयोग भी मिलेगा।

श्री सिद्धार्थ जैन ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को जानकारी दी कि 125 करोड़ की लागत से प्योर क्रायोजेनिक चिकित्सकीय ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की पहल की गई है। आगामी माह से वाणिज्यिक उत्पादन प्रारंभ हो जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान से आज मेसर्स बेस्ट लाइफ स्टाइल एपैरल प्राइवेट लिमिटेड के श्री एस शेषाद्री और श्री धीरेन मलानी ने भी मुलाकात की। उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा उज्जैन जिले के ग्राम नागझिरी में 80 करोड़ रूपये के निवेश से होजियरी गारमेंट्स निर्माण की इकाई स्थापित की गई है, जिससे करीब 4 हजार व्यक्तियों विशेष कर महिलाओं को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान से आगामी 6 अप्रैल को इकाई के शुभारंभ के लिए संस्थान द्वारा अनुरोध किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संस्थान के पदाधिकारियों को शीघ्र प्रक्रिया पूरी कर स्थापित की गई इकाई के लिए बधाई दी और आवश्यक सहयोग के लिए आश्वस्त किया। संस्थान द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री मित्रा योजना में भी नवीन निवेश प्रस्तावित है। प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश विभाग श्री मनीष सिंह और मुख्यमंत्री के सचिव श्री विवेक पोरवाल उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.