तृतीय श्रेणी कार्यपालिक के कितने पद है खाली, 7 लेटर और रिमाइंडर लिखे फिर भी जानकारी नहीं

Updated on 04-12-2022 08:14 PM
प्रदेश के 13 जिलों के सहायक आयुक्त और जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग सवा साल में सात पत्रों और रिमाइंडर के बाद भी यह नहीं बता पा रहे हैं कि उनके जिलों में विभागीय कार्यपालिक (तृतीय श्रेणी) के कितने पद हैं जो रिक्त और भरे हुए हैं।

साथ ही इनके द्वारा भरे हुए पदों पर काबिज कर्मचारियों, अधिकारियों की जाति, जन्मतिथि और पदस्थापना तिथि की जानकारी भी नहीं दी जा रही है। इन विभागों को 24 सितम्बर 21 के बाद 29 दिसम्बर और चालू साल में 15 फरवरी, 28 अप्रेल, 18 जुलाई और पांच सितम्बर को पूर्व में पत्र लिखे जा चुके हैं। अब फिर एक बार रिमाइंडर भेजा गया है।

जिन जिलों की ओर से अब तक शासन को जानकारी नहीं दी गई है उसमें अलीराजपुर, धार, सीधी, देवास, कटनी, नीमच, पन्ना, शाजापुर, टीकमगढ़, रायसेन, आगर मालवा, छतरपुर, निवाड़ी शामिल हैं। आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने विभागीय कार्यपालिक (तृतीय श्रेणी) के पद पर कार्यरत कर्मचारियों की यह जानकारी आयुक्त अनुसूचित जाति विकास, आयुक्त पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण, संचालक टीएंडसीपी और टीआरआई, सभी संभागीय उपायुक्त जनजातीय कार्य और अनुसूचित जाति विकास, सभी सहायक आयुक्त, जिला संयोजक जनजातीय कार्य, समस्त परियोजना प्रशासक से मांगी थी लेकिन अब तक जिलों ने यह जानकारी नहीं भेजी है।

इन पदों की जानकारी भेजना थी

जिन पदों पर पदस्थापना और पद रिक्त होने की जानकारी मांगी गई थी उसमें उपयंत्री, निर्माण सहायक, सहायक मानचित्रकार, अनुरेखक, प्रगति सहायक, अनुसंधान सहायक, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, मंडल संयोजक और कनिष्ठ लेखा अधिकारी के पद शामिल हैं।

इसके अलावा लेखापाल टेड, कार्यक्रम निरीक्षक, सांस्कृतिक क्षेत्र आयोजक, मैनेजर टीसीपीसी, प्रशिक्षक टीसीपीसी, अर्द्धकुशल कारीगर टीसीपीसी, संग्रहालय (रखवाला) की पदस्थापना, जाति, शासकीय सेवा में नियुक्ति समेत अन्य जानकारियां शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.