‎बिजली महंगी हुई तो सड़क से सदन तक करेंगे संघर्ष : कमल नाथ

Updated on 05-09-2021 07:06 PM
भोपाल । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि जनता पर महंगी बिजली का भार डाला गया तो कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। आम उपभोक्ताओं और किसानों को दी जा रही बिजली के दाम बढ़ाने की सूचना सामने आने पर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। कमल नाथ ने ट्वीट किया कि हमने 100 रुपये में 100 यूनिट बिजली प्रदान की और 150 यूनिट तक इंदिरा गृह ज्योति योजना का लाभ उपभोक्ताओं को प्रदान किया। अब कई-कई घंटों की अघोषित कटौती जारी है। मनमाने बिजली बिलों की मार जनता पर थोपी जा रही है। गुपचुप तरीके से बिजली महंगी करने की तैयारी की जा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि हमारी 15 माह की सरकार में हमने आम उपभोक्ताओं और किसानों को सस्ती दर पर भरपूर बिजली प्रदान की। अब शिवराज सरकार आम उपभोक्ताओं और किसानों के लिए बिजली महंगी करने की तैयारी में है। मालूम हो, इस आशय की जानकारी नवदुनिया ने सबसे पहले दी थी और राजफाश किया था कि प्रदेश में अब आम उपभोक्ताओं के लिए बिजली महंगी करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। उधर कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को दिए जाने वाले 27 प्रतिशत आरक्षण को लेकर भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह जनसंख्या के आंकड़ों को लेकर भ्रम पैदा कर रही है। प्रदेश में जो 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण लागू किया गया है, वह मार्च 2019 के उसी आदेश के आधार पर किया गया है, जो कमल नाथ जी ने मुख्यमंत्री की हैसियत से जारी किया था। मालूम हो, मंत्री भूपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया था कि विस और हाई कोर्ट में कमल नाथ सरकार द्वारा दिए गए दस्तावेजों में ओबीसी की जनसंख्या के गलत आंकड़े देने के कारण इस वर्ग को आरक्षण नहीं मिल सका था। वहीं मध्य प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने कहा कि हार के डर से राज्य की सरकार ने एक लोकसभा सहित तीन विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव टलवाए हैं। निर्वाचन आयोग के समक्ष मुख्य सचिव का यह तर्क सफेद झूठ है कि राज्य में बाढ़, कोरोना महामारी और आगामी त्योहारों की वजह से चुनाव कराना असंभव है। पूरा प्रदेश जान रहा है कि बाढ़ की स्थितियां क्षेत्र विशेष में थीं और राज्य सरकार खुद कोरोना संक्रमण में 95 प्रतिशत से अधिक स्थिति में सुधार होने का दावा कर रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.