बैतूल में पानी नहीं तो वोट नहीं:गोरखार के लोग बोले- पीने का पानी नहीं मिल रहा

Updated on 25-02-2023 11:49 PM

चुनावी साल आते ही अब शहरी और ग्रामीण इलाकों से एक-एक समस्याएं छन-छन कर सामने आ रही हैं। पेयजल सप्लाई नहीं होने से परेशान ग्राम सरंडई के ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया है। यहां पर छोटे-छोटे बच्चे भी पानी नहीं तो मतदान नहीं के नारे लगा रहे हैं। लगभग 1100 की आबादी वाला यह गांव जिला मुख्यालय के अंतर्गत आने वाले ग्राम गोराखार में शामिल है। इस गांव के हालात तो बद से बदतर हो चुके हैं। स्थिति यह है कि ग्रामीणों को तीन-चार किलोमीटर दूर जाकर पेयजल की व्यवस्था करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम सरपंच सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के कारण ग्रामीणों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। यहां सरकार की महत्वपूर्ण नल जल योजना पूरी तरह फ्लॉप साबित हो चुकी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की अनदेखी के कारण गांव में पिछले कई माह से पेयजल संकट पसरा हुआ है। सर्दी के मौसम में भी यह हाल है तो मार्च और अप्रेल में क्या स्थिति होने वाली है इसका सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र ही उनकी समस्या का समाधान नहीं होता है तो सभी ग्रामीण एकजुट होकर पंचायत में तालाबंदी करेंगे।

3 वर्ष पूर्व पाइपलाइन तो पहुंच गई लेकिन पानी नहीं

ग्रामीणों का कहना हैं कि 3 वर्ष पूर्व गांव के घरों में पानी के लिए पाइप लाइन पहुंचा दी गई लेकिन आज तक पाइप लाइन के माध्यम से घरों में पानी नहीं पहुंचा है। गांव में एक कुआ हैं जिससे गांव के सभी लोग पीने का पानी भरते है। यह कुआ भी फरवरी, मार्च में सुख जाता हैं जिससे ग्रामीणों को पानी की बहुत ज्यादा समस्या होती हैं। गर्मी के दिनों में ग्रामवासी खुद के खर्चे से अपने लिए पानी की व्यवस्था के लिए पानी का टैंकर खरीदते है तो कुछ ग्रामीण बैलगाड़ी से 3, 4 किलोमीटर दूर से पानी लेकर आते हैं ये पानी भी जिस किसान से पानी लेते है उसको भी पानी के पैसे देने पड़ते हैं। कुछ मोटरसाइकिल, कुछ साइकिल से पानी लेकर आते हैं। ग्राम में लगभग 200 मकान हैं जिसकी जनसंख्या लगभग 1100 हैं लेकिन सरपंच सहित तमाम जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्रामीणों को झूठा आश्वाशन दिया जाता हैं।

तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी उन्होंने ग्रामसभा में पानी की समस्या को लेकर आवेदन दिया था लेकिन किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही हुई। ग्रामीणों के द्वारा नायब तहसीलदार विरेंद्र उईके को ज्ञापन देकर पानी की समस्या को हल करवाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में युवा समाजसेवी जितेंद्र सिंह इवने, ग्रामीण राहुल विश्वकर्मा, रमेश उइके, उमेश नवड़े, कैलाश उइके, गुलाब मर्सकोले, गणेश नवड़े सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.