अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल सील:गंदगी देख भड़के CMHO, बोले- हॉस्पिटल है या नर्क

Updated on 05-12-2022 05:38 PM

मुरैना के CMHO राकेश शर्मा अंबाह के राधारानी नामक निजी हॉस्पिटल में पहुंचे तो वहां गंदगी देखकर भड़क गए। उन्होंने हॉस्पीटल के स्टॉफ को बुलाया तो उनसे गंदगी व अव्यवस्था का कारण पूछा, जिसका वे कोई जवाब नहीं दे सके। हॉस्पिटल का रिकॉर्ड खंगाला तो पंजीयन तक नहीं था, जबकि उसमें सीजर ऑपरेशन तक हो रहे थे। अन्त में उसे सील कर दिया गया तथा मालिक के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करा दिया गया है।

बता दें, कि अंबाह कस्बे के डायवर्सन रोड स्थित राजीव पेट्रोल पंप के पास राधारानी हॉस्पिटल है। इस निजी हॉस्पिटल की शिकायतें CMHO को लंबे समय से मिल रही थीं। वे रविवार को हॉस्पिटल पहुंचे तथा वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्हें हॉस्पीटल में बहुत गंदगी मिली। मरीजों के पलंग के गद्दे मैले-कुचेले थे। उनके पास कंबल नहीं थे, तकिया व चादर गंदी थीं। उस हॉस्पिटल में बिल्कुल सफाई नहीं थी, जिसको देखकर CMHO भड़क गए तथा बोले कि यह हॉस्पिटल है या नर्क। इसके बाद उन्होंने हॉस्पिटल के नर्सिंग स्टॉफ को तलब किया तो वह भी अपर्याप्त व अन्ट्रेंड मिला। हॉस्पिटल के दस्तावेज भी नहीं थे, लिहाजा इन सब कारणों के चलते उन्होंने हॉस्पिटल को सील कर दिया है। जब हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों की स्थिति देखी तो वहां दो प्रसूताएं भर्ती थीं। उनके नाम ऋतु पत्नी प्रदीप भदौरिया, निवासी किशनपुरा, मुरैना व नेहा तोमर पत्नी पुष्पेन्द्र तोमर भर्ती मिलीं। ऋतु की डिलीवरी एक दिसंबर व नेहा की तीन दिसंबर को की गई थी। उनमें से एक का बच्चा जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती है। CMHO ने दोनों प्रसूताओं को जिला अस्पताल में शिफ्ट कर दिया है।

पांच महीनें से चल रहा अवैध हॉस्पिटल प्रशासन को खबर तक नहीं

पड़ताल में पाया गया कि यह नर्सिंग होम पिछले पांच माह से चल रहा था। इस बात की खबर अंबाह स्थित शासकीय चिकित्सालय के बीएमओ तक को पता नहीं थी, इस बात को संदिग्ध रुप से देखा जा रहा है। इस मामले में अंबाह चिकित्सालय के प्रशासन से भी पूछताछ की जाएगी तथा कड़ा एक्शन लिए जाने की बात कही जा रही है।

हॉस्पिटल प्रबंधन को पहले ही पता चल गई CMHO के आने की खबर

CMHO के हॉस्पिटल में आने की खबर हॉस्पिटल प्रबंधन को पहले ही पता लग गई थी, लिहाजा जब CMHO वहां पहुंचे तो न तो अस्पताल के मालिक मिले और न ही डॉक्टर, यहां तक कि स्टॉफ तक गायब था। इससे स्पष्ट हो रहा है कि यह सब स्वास्थय विभाग के अधिकारियों की देख-रेख में संचालित किया जा रहा था।
मरीजों ने बताई समस्या
CMHO ने अस्पताल में मौजूद मरीजों से जब बात की तो पता लगा कि उनका इलाज ही सही तरीके से नहीं हो रहा है। वे कई दिनों से भर्ती हैं लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा है। मरीजों ने बताया कि यहां का स्टॉफ ट्रेंड नहीं है। इसके साथ ही मरीजों ने अन्य अव्यवस्थाओं के बारे में भी खुलकर बताया।

ऑपरेशन थियेटर में गंदगी
अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में गंदगी देखकर CMHO भड़क गए। ऑपरेशन थियेटर में जो जरूरी सामान होना चाहिए वह नहीं था। वहां जो सुविधाएं होना चाहिए वे नहीं थीं। जगह-जगह खून व गंदगी पड़ी थी।

कहते हैं अधिकारी
हॉस्पिटल में गंदगी के अलावा अन्य अनियमितताएं थीं, जिसकी वजह से उसे सील कर दिया गया है। आगे की कार्रवाही भी की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.