भोपाल : आगामी दिनों में मौसम को देखते हुये टीकमगढ़, मध्य प्रदेश के लिए प्रभाव आधारित पूर्वानुमान अनुसार किसान को सलाह है भारत मौसम विज्ञान विभाग भोपाल द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान से प्राप्त जानकारी के अनुसार
फसल की
अवस्था, प्रमुख कीट और रोग तथा साप्ताहिक कृषि मौसम सलाह: सामान्य
सलाह : आनेवाले 24 घण्टों के दौरान टीकमगढ़, निवाडी तथा द्तिया में बिजली गिरने और तेज़ हवा
(30-40 किमी प्रति घंटे)
चलने के साथ-साथ, कहीं-कहीं
ओलावृष्टि और बारिश की संभावना है।अत: किसान भाई बरसात के समय खुले आसमान में जाने
से बचे क्यों कि बिजली गिरने का खतरा बना रहता हैं। आनेवाले
24 घण्टों के दौरान किसान फसलों में दवाओं का छिड़्काव तथा
सिचाईं का कार्य फिलहाल
ना करें। मुख्य
फसलें,फसलों
की अवस्था- परिपक्व, मौसम
आधारित सलाह: आनेवाले
24 घण्टों के दौरान टीकमगढ़, निवाडी तथा द्तिया में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ वर्षा
होने तथा साथ ही साथ एक दो स्थानों में ओले गिरनेकी
संभावना को देखते हुए, िसम्बर,ताहिक कृषि किसान भाई तैयार फसलोंकी कटाई का कार्य
करें तथा कटी हुई फसल को
सुरक्षित स्थानों में रखेंतथा सूखी हुई फसल की गहाई भी करें। आलू : अवस्था- परिपक्व : आने वाले24 घण्टों के दौरान कहीं-कहीं गरज चमक के साथ वर्षा होने तथा साथ ही साथ एक दो
स्थानों में ओले गिरने की संभावना को देखते हुए, किसान भाई आलू की खुदाई का कार्यशीघ्र
करें तथा फसल को सुरक्षित स्थानों में रखें। नर्सरी: पौध
तैयार: नर्सरी
के पौधों को बचाने के लिये ग्रीन नेट से ढक दें । पशुधन: आनेवाले
24 घण्टों के दौरान टीकमगढ़, निवाडी तथा द्तिया में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ वर्षा
होने और तेज़ हवा (30-40 किमी प्रति घंटे) चलने की
संभावना को देखते हुए, किसान भाई मुर्गी घरों को जूट के बोरे से ढककर रखें। इस प्रकार के मौसम में पशुऔं को पशु शालाऔं के अंदर ही रखें।