चुनावी साल में एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर अमल

Updated on 18-04-2023 06:26 PM

प्रदेश में चुनावी साल में डेवलपमेंट और सुविधाओं को लेकर सरकार कई निर्णय ले रही है। अब प्रदेश के सभी 16 नगर निगमों के बदहाल ट्रैफिक को व्यवस्थित करने के लिए सिग्नल सिंक्रोनाइजेशन तकनीक पर अमल किया जाएगा। यह काम भी चरणबद्ध तरीके से होगा। इस तकनीक से एक निश्चित दूरी तक रेड सिग्नल से निजात मिलती है। लिहाजा व्यवस्तम समय में भी ट्रैफिक जाम जैसे हालात नहीं बनते।

दरअसल, एमपी में सबसे पहले इस तकनीक के अमल के लिए भोपाल को चुना गया था। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सिग्नल सिंक्रोनाइजेशन को लागू करने का प्लान तैयार किया। लेकिन, कई सर्वे के बाद भी सिग्नल सिंक्रोनाइजेशन की सुविधा राजधानी को नहीं मिल सकी। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इंदौर में सिंक्रोनाइजेशन के लिए काम शुरू हो चुका है। पहले चरण में जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, देवास, रीवा और सागर के सिग्नल सिंक्रोनाइज होंगे।

ऐसे समझे सिग्नल सिंक्रोनाइजेशन
एडवांस अर्बन ट्रैफिक मैनेजमेंट का हिस्सा सिग्नल सिंक्रोनाइजेशन है। यह पूरी तरह ऑटोमेटिक होता है। सिग्नल सिंक्रोनाइजेशन भी दो तरीके से किया जाता है। पहला, एक निश्चित समय में तय दूरी तक रूट को रेड सिग्नल फ्री कर दिया जाता है। यह टाइमर पर आधारित होता है। लिहाजा पीक अवर्स में भी यातायात प्रभावित नहीं होता। दूसरी तकनीक में ट्रैफिक की निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का उपयोग होता है। जिन व्यस्त रूट पर ट्रैफिक लोड बढ़ता है। उसे सिंक्रोनाइजेशन तकनीक से रन कर दिया जाता है। यह एक प्रकार का ट्रैफिक प्रोग्रामिंग है।

इसलिए जरूरी है सिंक्रोनाइजेशन
नगरीय प्रशासन के आंकड़े बताते हैं कि एमपी के 15 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों का विस्तार तेजी से हो रहा है। लिहाजा वाहनों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। दूसरी बात यह है कि मौजूदा सड़कों की खाका भी सालों पुराना रहा है। शहरों के व्यस्त रूट भी उन स्थानों पर हैं यहां सड़क चौड़ीकरण या फोरलेन, सिक्स लेन का निर्माण भी आसान नहीं है। ऐसे में पांच-छह साल बाद ट्रैफिक व्यवस्था और बदहाल होगी। हालात देश की अन्य मेट्रो सिटी जैसे बनेंगे। लिहाजा सिंक्रोनाइजेशन की तकनीक से स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम को विकसित किया जा रहा है। बता दें कि शहरों के नए मास्टर प्लान में रोड प्लानिंग भी पैसेंजर कार यूनिट (पीसीयू) के आधार पर की जा रही है।

नई तकनीक के लिए ऐसे होगा अमल
- शहरों के व्यस्ततम रूटों का चयन किया जाएगा जो पीक आवर्स में जाम से जूझते हैं।
- इन रूटों का टाइमिंग पीसीयू डाटा तैयार किया जाएगा।
- संबंधित शहर की यातायात पुलिस मैनुअल रिपोर्ट तैयार करेगी। इसमें तय रूट में लगने वाले समय, सिग्नल मिनट, स्पीड आदि की जानकारी होगी।
- मैनुअल रिपोर्ट के बाद रियल टाइम सर्वे किया जाएगा। ताकि मैनुअल रिपोर्ट में सुधार किया जा सके।
- स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम या ट्रैफिक कंट्रोल रूम के जरिए इस तकनीक को लागू किया जाएगा।

भोपाल में अब रियल टाइम सर्वे की तैयारी
राजधानी में स्मार्ट बीते छह सालों में सिग्नल सिंक्रोनाइजेशन पर अमल नहीं हो पाया। मैनुअल रिपोर्ट तो चार बार तैयार की जा चुकी है। लेकिन रियल टाइम सर्वे अब तक नहीं हो पाया। स्मार्ट सिटी कंपनी और यातायात पुलिस को मिलकर यह सर्वे करना है। बिना आरटीएस के सिंक्रोनाइजेशन नहीं हो पाएगा। उधर, अफसरों ने शहर के सभी ट्रैफिक सिग्नल के लिए एक एजेंसी को हैंडओवर करने का भी इंतजार किया। फिलहाल भोपाल में तीन एजेंसियों के ट्रैफिक सिग्नल हैं। बता दें कि राजधानी में बोर्ड ऑफिस से प्रगति चौराहा, मानसरोवर चौराहा से गणेश मंदिर तक, ज्योति टॉकीज चौराहा से बोर्ड ऑफिस होते हुए व्यापमं चौराहा तक और बाणगंगा से रोशनपुरा होते हुए टीटी नगर से अपेक्स बैंक रूट पर सिंक्रोनाइजेशन की प्लानिंग की गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.