बजट में युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव

Updated on 02-03-2023 05:45 PM

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य सरकार के बजट का स्वागत करते हुए कहा है कि बजट में युवाओं को सशक्त और उनके सपनों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। यह बजट सर्वहितैषी, सर्वस्पर्शी है। जनता पर कोई नया कर नहीं लगाया गया है। बजट अंत्योदय के दर्शन पर आधारित और प्रदेश के विकास को नयी गति देने वाला है। उन्होंने कहा कि युवाओं को शासकीय सेवा में एक लाख से अधिक पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। मुख्यमंत्री अप्रेंटिसशिप योजना में किए गए 1000 करोड़ रूपये के प्रावधान से शिक्षा को उद्योगों से जोड़ने का प्रयास किया गया है। इस योजना में चयनित प्रत्येक युवा पर राज्य सरकार एक लाख रूपये खर्च करेगी। उज्जैन में बने श्रीमहाकाल महालोक के परिसर के विकास से पर्यटन और रोजगार को नए आयाम मिलेंगे।

मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस वर्ष बजट में महाविद्यालयों में भवन निर्माण के लिए विभिन्न मदों में 687 करोड़, कला-विज्ञान और वाणिज्य महाविद्यालय के लिए 2381 करोड़ और उच्च शिक्षा में सुधार के लिये 385 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.