बदमाश से लड़ने वाली किशोरी की हालत में सुधार:इलाज में आया आर्थिक संकट, पिता ने मदद की लगाई गुहार

Updated on 16-12-2022 05:09 PM

वह बहादुर किशोरी जो कि बेखौफ होकर चाकूबाज बदमाश से लड़ते हुए घायल हुई थी, अब उस किशोरी के इलाज के बीच में आर्थिक संकट आ खड़ा हुआ है। चाकूबाज बदमाश के हाथों घायल हुई किशोरी जबलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज जारी है। किशोरी के इलाज में अब पैसों की कमी आने लगी है। हालांकि किशोरी के पिता लगातार बच्ची के इलाज के लिए पैसों की व्यवस्था कर रहे हैं, पर पैसों का इंतजाम नही हों पा रहा है, पिता ने राज्य सरकार से मदद की गुहार लगाई है। पिता का कहना है कि अब आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी अब नहीं रह गई कि वह निजी अस्पताल में बच्ची का इलाज आगे करवा सकें।

किशोरी के पिता ने बताया कि इलाज में अभी तक एक लाख रुपए से अधिक का निजी अस्पताल में बिल बन चुका है। अब इतनी हैसियत नहीं बची है कि वह आगे उसका इलाज अस्पताल में करवा सकें। किशोरी के पिता सब्जी का ठेला लगाते हैं और इसी से ही उनके परिवार का पालन पोषण होता है। किशोरी के पिता ने अपनी बच्ची के इलाज के यहां-वहां कर्ज भी मांगा लेकिन कोई भी उन्हें रुपए देने को तैयार नहीं है। किशोरी के पिता ने बताया कि जिनसे भी उन्होंने कर्ज मांगा हैं उन्होंने मना कर दिया है, शायद उन्हें भरोसा नहीं है कि वह उनका पैसा लौटा देंगे।

चाकूबाज बदमाश से लड़ते हुए घायल किशोरी का अभी इलाज चल रहा है। किशोरी के पीठ, कंधा और हाथ में चोट आई है। हालांकि किशोरी की हालत खतरे से बाहर है, पर डॉक्टरों ने उसे और बेहतर इलाज की सलाह दी है। किशोरी के पिता ने बताया कि अपने स्तर से वह कोशिश कर रहें है कि उसके बच्ची का बेहतर इलाज हो पर अब उसके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है, उनके पास अब इतने पैसे नहीं बचे कि वह अपनी बच्ची का इलाज निजी अस्पताल में आगे भी करवा सकें। किशोरी के पिता ने राज्य सरकार से मदद की गुहार भी लगाई है।

जिस 16 वर्षीय किशोरी ने बदमाश विक्रम केवट का बहादुरी से सामना किया था उसकी तारीफ पूर्व वित्त मंत्री तरूण भनोत भी कर चुके है। पूर्व मंत्री ने कहा था कि मैं बच्ची की बहादुरी को सलाम करता हूं , ऐसी बहादुर बच्ची को राज्य सरकार और जिला प्रशासन के द्वारा पुरस्कृत किया जाना चाहिए।

यह हुआ था घटनाक्रम

घायल किशोरी दसवीं कक्षा में पढ़ती है और पड़ोस में ही रहने वाला आरोपी विक्रम केवट उसे बीते 1 माह से परेशान कर रहा था। 7 दिसंबर को भी आरोपी विक्रम केवट ने उसका रास्ता रोककर बात करना चाहा पर जब किशोरी ने मना किया तो आरोपी विक्रम केवट ने चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया । हालांकि घमापुर थाना पुलिस ने दो दिन बाद 9 दिसंबर की रात को चाकू से हमला करने आरोपी विक्रम केवट को मदन महल रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.