सभी 413 नगरीय निकायों में 21 फरवरी को करें धन्यवाद सभा एवं मुख्यमंत्री का अभिनंदन

Updated on 21-02-2023 06:56 PM

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने सभी 413 नगरीय निकायों के पदाधिकारियों से अपील की है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शराब के नशे को हतोत्साहित करने के लिये बनाई गई नई आबकारी नीति पर उनका अभिनंदन करने धन्यवाद सभा आयोजित करें। उन्होंने कहा कि इस सामाजिक बुराई को कम करने और महिलाओं एवं बेटियों के हित में मुख्यमंत्री द्वारा किये गये प्रयासों की जितनी भी सराहना की जाए वह कम है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नर्मदा यात्रा के दौरान भी नर्मदा के किनारे की 64 शराब दुकानों को बंद कराया था।

श्री सिंह ने कहा कि इस नीति से प्रदेश में 2611 शराब अहातों को बंद किया जा रहा है। साथ ही शॉप बार पर शराब पीने पर रोक लगाई गई है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के लायसेंस निलंबित करने का प्रावधान कड़े किये गये है। पहली ड्रंक ड्रायविंग पर 6 महीने, दूसरी बार में 2 साल और तीसरी बार में 5 साल के लिये ड्रायविंग लायसेंस निलंबित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के निकटवर्ती 6 राज्यों के शराब से प्राप्त होने वाले राजस्व की तुलना करें तो मध्यप्रदेश में सबसे कम राजस्व प्राप्त होता है। उत्तरप्रदेश में 36 हजार 321 करोड़, तेलंगाना में 31 हजार 347 करोड़, आंध्रप्रदेश में 30 हजार 639 करोड़, महाराष्ट्र में 28 हजार 210 करोड़, कर्नाटक में 26 हजार 377 करोड़, राजस्थान में 11 हजार 787 करोड़ रूपये शराब से राजस्व प्राप्त होता है। वहीं मध्यप्रदेश में मात्र 11 हजार 734 करोड़ रूपये का राजस्व इस मद में प्राप्त होता है।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री ने कहा है कि धन्यवाद सभा शहर के सार्वजनिक स्थल पर की जाए। सभा में जन-प्रतिनिधि, स्वयं सेवी संगठन, मद्यपान निषेध से जुड़े संगठन, महिला स्वयं सेवी संगठन और मीडिया प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाए। नई आबकारी नीति तथा उससे होने वाले लाभ विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा सहित अन्य प्रमुख प्रावधानों से आम नागरिकों को अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का प्रतिवेदन संचालनालय को भिजवाना सुनिश्चित किया जाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.