भोपाल में 2 टीचर ने क्लास में पढ़ी नमाज,बच्चों को क्लास रूम से बाहर किया, CM राइज स्कूल का मामला

Updated on 01-03-2023 05:47 PM

मध्यप्रदेश में CM राइज स्कूल की शुरुआत इसलिए की गई है, ताकि वे शिक्षण संस्थान का बेहतरीन उदाहरण बन सकें, लेकिन भोपाल में मामला थोड़ा अलग है। यहां जहांगीराबाद स्थित मप्र के पहले मॉडल सीएम राइज रशीदिया स्कूल में दो शिक्षक मंगलवार दोपहर को नमाज पढ़ती मिलीं। वो भी क्लास में। इन दो टीचर्स ने पहले बच्चों को क्लास से बाहर निकाला, फिर नमाज पढ़ी। ऐसा यहां रोज होता है। जबकि, बाकी क्लास में बच्चे पढ़ते मिले।

स्कूल के ही कुछ अन्य शिक्षकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि शुक्रवार को यहां बच्चे भी नमाज पढ़ते हैं, इसके बारे में सब जानते हैं, लेकिन कोई कुछ नहीं कहता। मामले में जब प्रिंसिपल केडी श्रीवास्तव से पूछा गया, तो उन्होंने कहा- मुझे इसकी जानकारी नहीं है। न ही मेरी नजर में कभी ऐसी कोई गतिविधि आई है।

कानूनगो बोले- नोटिस भेजेंगे
वैसे तो ऐसी धार्मिक गतिविधियों को लेकर शासन से कोई स्पष्ट निर्देश नहीं हैं, लेकिन ड्यूटी के दौरान परिसर या क्लास में नमाज आदि नहीं की जा सकती। मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो का कहना है कि क्लास में धार्मिक गतिविधि करना कानूनन गलत है। अगर ऐसा हो रहा है, तो हम संज्ञान लेंगे। नोटिस भेजेंगे।

कानून ये कहता है

हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट पंकज दुबे ने बताया कि कोई भी ऐसा कार्य शासकीय भवन या शासकीय संपत्ति पर नहीं करना चाहिए, जो किसी एक धर्म विशेष को प्रमोट करता हो। ऐसी गतिविधियों को टालना चाहिए। इससे देश की संप्रभुता, अखंडता और धर्मनिरपेक्षता पर प्रभाव पड़ता है, जो संविधान के प्रावधानों के विपरीत है। यह सामान्य आचरण संहिता के विपरीत है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.