भोपाल में फर्जी पुलिसकर्मी ने कियोस्क संचालक से की ठगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated on 20-08-2024 12:31 PM
भोपाल। पुराने शहर के जहांगीराबाद थाना इलाके में खाकी वर्दी पहनकर लोगों से ठगी करने वाले एक शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ कियोस्क संचालित करने वाले एक शख्स ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसकी दुकान पर पहुंचकर आरोपित 5000 रुपये का चूना लगाकर फरार हो गया था। पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण दर्ज कर आरोपित हिरासत में ले लिया है। पुलिस उसका पुराना रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।

यह है मामला

जहांगीराबाद थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इलाके में चर्च के पास रहने बाले शैलेंद्र धाकड़ ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसमें उन्होंने बताया कि घर के पास ही वह एमपी ऑनलाइन कियोस्क संचालित करते हैं। 16 अगस्त की दोपहर लगभग 12 बजे पुलिस की वर्दी में एक शख्स उनके कियोस्क में आया। उसने अपना नाम अलीम खान बताया। वर्दी पर लगी नेम प्लेट पर उसका यही नाम और साथ में 1561 नंबर भी लिखा था। उसने अपनी एक जरूरत बताते हुए खाते में पांच हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करने के लिए कहा और बोला कि इसके बदले में वह नकद भुगतान कर देगा।
उसने अपने मोबाइल पर क्यूआर कोड दिखाया, जिसे स्कैन कर शैलेंद्र ने दो किस्तों में रकम ट्रांसफर कर दी। फिर उसने कुछ देर में पैसा देने की बात बोलकर आठ पासपोर्ट साइज की तस्वीरें भी बनवा लीं। वह दुकान पर करीब तीन-चार घंटे बैठकर मोबाइल पर इधर-उधर की चर्चा करता रहा। इसी बीच नजर बचाकर वह भाग निकला। तब शैलेंद्र को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

दो दिन बाद पकड़ में आया

पुलिस ने फोटो के आधार पर आरोपित अलीम खान की सर्चिंग शुरू की। 18 अगस्त को वह जिंसी चौराहे के पास पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ करने पर उसने नेहरू नगर पुलिस लाइन में पदस्थ होना बताया। उसके बारे में पड़ताल की गई तो अलीम खान नाम का कोई पुलिसकर्मी वहां तैनात होना नहीं पाया गया।
इसके बाद उसको थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम अलीम खान पिता सलामत खान उम्र 26 साल बताया। वह मूलतः रायसेन जिले के देवरी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम आलीवाड़ा का रहने वाला है। यहां ऐशबाग थाना क्षेत्र में सोनिया गांधी कॉलोनी में किराए से रहता है। पुलिस ने उसके घर जाकर भी छानबीन की है। उसके पास से पुलिस की वर्दी और नकली परिचय पत्र भी बरामद किया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.