प्रभारी मंत्री देवड़ा ने किया निर्माणाधीन शासकीय कन्या महाविद्यालय भवन का किया औचक निरीक्षण

Updated on 12-02-2023 08:00 PM

वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी और कटनी जिले के प्रभारी मंत्री ने शनिवार को ग्राम पंचायत गुलवारा में करीब 15 करोड़ रूपये की लागत से निर्माणाधीन शासकीय कन्या महाविद्यालय भवन का औचक निरीक्षण किया।

प्रभारी मंत्री श्री देवड़ा ने निर्माणाधीन भवन के प्रत्येक कक्ष, छत, खेल मैदान और निर्माणाधीन सभाकक्ष का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिये। मौके पर मौजूद पी.आई.यू के श्री दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि 1237 लाख रूपये की लागत से निर्माणाधीन कॉलेज भवन में 20 क्लास रूम, प्रशासनिक ब्लॉक, स्टॉफ रूम, प्राचार्य कक्ष, 5 लेब, कम्प्यूटर रूम, कैंटीन, मेनेजमेंट एवं चौकीदार गार्ड रूम, पार्किंग रोड सहित आंतरिक पहुँच मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही 70-70 लाख रूपये की लागत से दो मल्टी पर्पज हॉल, 111 लाख रूपये की लागत से नीचे बास्केटबाल और ऊपर योगा कक्ष, बेडमिंटन कोर्ट, जिम आदि भी बन रहे हैं ।

इस दौरान विधायक श्री संदीप जायसवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंड़न, पूर्व महापौर श्री शशांक श्रीवास्तव मौजूद रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.